एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ कूच पर निकले किसानों को कई जगहों पर रोका गया, एंट्री पॉइंट्स पर लगे पुलिस के बैरिकेड्स

Farmer's Protest: चंडीगढ़ में किसानों के आंदोलन को देखते हुए एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है जिससे ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है.

Punjab Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चंडीगढ़ की तरफ कूच कर रहे किसानों को बीच रास्ते में रोक दिया गया गै. वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ में बुधवार से धरना शुरू करने वाले थे. उन्हें रोकने के लिए पंजाब में जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं और उनके प्रवेश को रोकने के लिए चंडीगढ़ के सभी एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

पंजाब के डीआईजी एच एस भुल्लर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को चंडीगढ़ में किसी भी हालत में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. कोई भी किसान सड़क पर आएगा तो पुलिस उन्हें रोक देगी. पंजाब में विभिन्न इलाकों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चंडीगढ़ की तरफ निकले हैं. उन्हें विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा रोका गया है.

सीएम मान के खिलाफ नारेबाजी

किसानों ने चंडीगढ़ ना जाने देने पर भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी. मोगा, समराला और पटियाला में किसानों को रोका गया है. पटियाला के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि किसान चंडीगढ़ की तरफ ना जा पाएं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता को कोई असुविधा ना हो.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगा में 100 पुलिसकर्मियों को चेकपॉइंट पर तैनात किया गया है और हर वाहनों की जांच की जा रही है. संगरूर में भी चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं. खारर में भागो माजरा टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. उधर, पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर बैरिकेड लगा दिया है ताकि किसानों को घुसने से रोका जा सके. पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं.

तैनात किए गए हैं एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दंगा-रोधी वाहन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात कर दिए हैं. लगातार हो रही जांच के कारण मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते में यातायात प्रभावित हुआ है. जिस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है. चंडीगढ़ की एसपी गीतांजली खंडेलवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सीमा पर तैनात किया गया है. बैरिकेड भी लगाए गए हैं. हम चाहते हैं कि लोगों को कम से कम असुविधा हो.

इन किसान नेताओं को हिरासत

चंडीगढ़ प्रशासन ने किसानों को सेक्टर 34 में धरना देने की इजाजत देने से मंगलवार को मना कर दिया था. इसको लेकर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की थी. पुलिस ने किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, रुल्डू सिंह मनसा, गुरमीत सिंह भाटीवाल, नच्छतर सिंह जैतों, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाल, गुरनाम भिखी और हरमेश सिंह को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में हड़ताल पर गए तहसीलदारों पर भगवंत मान सरकार का एक्शन, 14 अधिकारी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget