एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में पुलिस ने सात जिलों में चलाया तलाशी अभियान, किरायेदारों का भी किया सत्यापन

Punjab News: पंजाब पुलिस की टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजारों समेत सात आवासीय सोसाइटी में अभियान चलाकर कम से कम 93 लोगों को घेरा. प्रत्येक सोसायटी की घेराबंदी की गई और गहन तलाशी अभियान चलाया गया.

Punjab News: पंजाब पुलिस ने लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अभियान का नेतृत्व गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ)-सह-रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया और यह अभियान पुलिस दलों ने तीन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) की निगरानी में संयुक्त रूप से चलाया गया.

बाजारों और आवासीय सोसाइटी में भी चला पुलिस का अभियान

पुलिस दलों ने जीरकपुर की ऑर्बिट सोसाइटी, लोहगढ़ के पार्क प्लाजा, डेरा बस्सी की गुलमोहर सिटी, लालरू की ड्रीम हाउस सोसाइटी, खरड़ की मॉडर्न वैली सोसाइटी, मोहाली के सेक्टर 91 में कोऑपरेटिव होम्स, सेक्टर-91 के वेम्बली, मोहाली के 3बी2 बाजार समेत भीड़भाड़ वाले बाजारों समेत सात आवासीय सोसाइटी में अभियान चलाकर कम से कम 93 लोगों को घेरा. पुलिस बलों ने इसके अलावा बलियाली, बिलोंगी, बड़ माजरा कॉलोनी, जुझार नगर कॉलोनी और मटौर समेत पांच गांवों में भी अभियान चलाया.

एसएसपी की निगरानी में चला गहन तलाशी अभियान 

भुल्लर ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली थी कि कुछ किरायेदार बिना सत्यापन के रह रहे हैं, जबकि कुछ ने फ्लैट अपने नाम किराए पर लेकर किसी और को दे दिया था. उन्होंने कहा कि पुलिस दलों ने अभियान के दौरान किराए के मकान में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन भी किया. भुल्लर ने कहा कि प्रत्येक सोसायटी की घेराबंदी की गई और संबंधित एसएसपी की निगरानी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे. भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने अभियान के दौरान कुछ हथियार और नकदी बरामद की. पुलिस ने जिन लोगों को घेरा है, उनसे पूछताछ जारी है.

Punjab: पिस्तौल के दम पर महिला के साथ लूट, चेन स्नेचिंग का लाइव वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget