एक्सप्लोरर

Operation Vigil: पंजाब में पुलिस की नाकेबंदी, आसामजिक तत्वों पर नकेल कसने लिए चलाया ये अभियान, जानें कितने लोग हुए गिरफ्तार 

Punjab Police Campaign: पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन विजिल के दौरान अलग-अलग जिलों से 1.15 किलोग्राम हेरोइन, 37 किलोग्राम चूरा पोस्त, 243 लीटर अवैध शराब और छह पिस्तौल बरामद की.

Punjab News: सीमावर्ती राज्य पंजाब में वहां की पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया. अभियान ऑपरेशन विजिल के तहत पंजाब पुलिस ने गैर कानूनी कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ रविवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर अभियान चलाया. यह अभियान पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर चलाया गया.

पंजाब पुलिस की ओर से जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने इस दौरान 116 प्राथमिकी दर्ज कीं. इतना ही  नहीं ऑपरेशन विजिल के तहत 141 लोगों को गिरफ्तार किया. पंजाब पुलिस के अलग-अलग जिलों की टीम ने गिरफ्तार लोगों के पास से 7.2 लाख रुपये नकद के साथ 1.15 किलोग्राम हेरोइन, 37 किलोग्राम चूरा पोस्त, 243 लीटर अवैध शराब और छह पिस्तौल बरामद कीं.

7500 पुलिसकर्मियों ने आपरेशन विजिल को दिया अंजाम

स्टेट पुलिस ने यह अभियान पूरे पंजाब में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थनों पर चलाया. इस दौरान लोगों की तलाशी के अलावा अलावा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच के लिए राज्य पुलिस उपाधीक्षकों की देखरेख में 550 से अधिक समन्वित अंतरराज्यीय और अंतर जिला चौकियां भी स्थापित की गईं. विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन विजिल में 150 से अधिक पुलिस टीम शामिल थीं. उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने अभियान की निगरानी की. सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक समूचे राज्य में चरणबद्ध तरीके चलाए गए इस अभियान में 7,500 पुलिसकर्मी शामिल थे.

पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट में कहा हमने ऑपरेशन विजिल का सफलतापूर्वक संचालन किया. राज्यस्तरीय तलाश अभियान के तहत सभी रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और होटल में जांच की गई. संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी नाकेबंदी की गई. पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने कार्रवाई पर नजर रखी. 150 से अधिक पुलिस दल इस अभियान में शामिल थे.

यह भी पढ़ेंः  Haryana Politics: गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने AAP-कांग्रेस को घेरा, जींद की संकल्प रैली में बताया दिया पूरा प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget