एक्सप्लोरर

Punjab News: पुलिस कांस्टेबल ने महिला सिपाही पर AK-47 से दागी गोलियां, फिर खुद किया सुसाइड

Firozpur News: पंजाब पुलिस के प्रतिष्ठित कमांडो बल ‘स्वैट’ टीम में तैनात कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने साथी महिला कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर उसी राइफल से खुद को भी गोली मारकर जान दे दी.

Punjab News: पंजाब के फिरोज़पुर जिले में 32 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी और फिर खुदकुशी (Suicide) कर ली. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है जो प्रतिष्ठित कमांडो (Commando) बल ‘स्वैट’ टीम में तैनात था. उसने शनिवार देर रात अपनी एके-47 राइफल से महिला सहकर्मी के सीने में कथित रूप से चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी.

AK-47 से मारी चार गोलियां
फिरोज़पुर जिला पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद गुरसेवक सिंह मौके से भाग गया और डागरू गांव के पास इसी राइफल से खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. सिंह नौरंग के सियाल गांव का रहने वाला था जबकि 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल अमनप्रीत कौर ज़िरा के चुचक गांव की निवासी थी. दोनों पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहते थे. यह घटना तब हुई जब छावनी थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर तैनात अमनप्रीत कौर अपनी भतीजी के साथ दोपहिया वाहन से ड्यूटी से लौट रही थी.

पुलिस ने कहा कि जब वह बाबा शेर शाह वली चौक पहुंची तो सिंह ने उसका रास्ता बाधित कर दिया और अपनी सरकारी एके-47 राइफल से पांच गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि कौर को चार गोलियां लगीं जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना को लेकर मृतक कांस्टेबल गुरसेवक सिंह के पिता सुच्चा सिंह का कहना है कि उसने किस वजह से महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी फिलहाल वो भी इस मामले से अनजान है.

2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था गुरसेवक सिंह
गुरसेवक सिंह पुत्र सुच्चा सिंह साल 2011 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में फिरोजपुर में पंजाब पुलिस की स्वाट टीम में पदस्थ था. गुरसेवक की शादी हो चुकी थी और उसकी पांच साल की बेटी भी है. पुलिस का कहना है कि दोनों के एक भी विभाग में होने के चलते आपस में जान-पहचान थी, लेकिन अभी तक घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सरपंच, ई-निविदा नीति को एक हफ्ते में वापस लेने का दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget