एक्सप्लोरर

Punjab: स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने किया आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, 3 संदिग्ध दहशतगर्द गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जैसेल कनाडा में रह रहे आतंकवादियों--लखबीर सिंह उर्फ लांडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता का करीबी है.

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले, पंजाब (Punjab) पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तारी और उनके पास से तीन पिस्तौल जब्त कर एक आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.  पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि चेक गणराज्य में रह रहे गुरदेव सिंह उर्फ जैसेल द्वारा इस मॉड्यूल को संचालित किया जा रहा था.

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने बताया कि जैसेल कनाडा में रह रहे आतंकवादियों--लखबीर सिंह उर्फ लांडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता का करीबी है. पुलिस के अनुसार, सरहाली थाने पर आरपीजी हमले और पंजाब में लक्षित हत्याओं की साजिश रचने में लखबीर सिह और सतबीर सिंह का हाथ है. इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तरणतारण के नूरी के अशमप्रीत और जिले के सारहली इलाके के शेरों के निवासियों--परदीप सिंह और सुखमान सिंह के रूप में की गयी है.

मिली थी खुफिया सूचना
पुलिस महानिदेशक ने अपने एक बयान में कहा कि पुलिस टीम ने तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से तीन पिस्तौल के अलावा 37,000 रुपये नकद भी बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना मिली थी कि जैसेल माझा इलाके में आतंकी कृत्य करने के लिए नया मॉड्यूल बना रहा है, जिसके बाद खुफिया शाखा और तरणतारण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि ये तीनों ही व्यक्ति अपराध करने की साजिश रच रहे थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (तरणतारण) गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि जैसेल, मॉड्यूल के सदस्यों के संपर्क में था और उसने चेक गणराज्य से फोन पर उन्हें राज्य में शांति और सद्भाव बिगाड़ने के लिए आतंकी कृत्य करने करने का निर्देश दिया था.

Nuh Violence News: जिस यात्रा के दौरान नूंह में भड़की हिंसा, उसे दोबारा शुरू करने की तैयारी! हिंदू महापंचायत आज लेगी फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget