एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Punjab Police: बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने आईएसआई मॉड्यूल से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी यूएपीए मामलों के तहत संगरूर जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे.

Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा यूनिट ने आईएसआई (ISI) मॉड्यूल से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने एक्स पर ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति वर्तमान में यूएपीए (UPA) मामलों के तहत संगरूर जेल (Sangrur Jail) में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 8 पिस्टल, 9 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. 

डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि पीएस कैंट बठिंडा में इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अपराधियों के आगे और पीछे के क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. इसके बाद मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पंजाब पुलिस पूरी तरह सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बब्बर खालसा इंटरनेशनल 4 सदस्य हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि अभी पिछले महीने ही पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 सद्स्यों को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों के पास से 6 पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद किए गए थे. एसएएस नगर पुलिस की तरफ से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था. बब्बर खालसा इंटरनेशनल टारेगट किलिंग का काम सौंपा गया था. इन्हें पाकिस्तान में रह रहे आंतकी हरविंदर रिंडा का समर्थन मिला था. आईएसआई की मदद से इन आरोपियों को सहायता दी जा रही थी.

पुलिस जांच के दौरान सामने आया था कि इन आरोपियों के पास जो हथियार थे, उन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाया गया था. पंजाब की शांति भंग करने के उद्देश्य से इन आरोपियों के द्वारा प्रदेश में टारगेट किलिंग की योजना बनाई जा रही थी. पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: Punjab Farmer Suicide: पंजाब में किसान ने जलाई पराली, फिर केस दर्ज होने के डर से लगा ली फांसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget