एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: अकाली दल विधायक मनप्रीत अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव में किया मतदान का बहिष्कार, बताई ये वजह

Presidential Election 2022 पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान में बहिष्कार करने का फैसला किया है.

Presidential Election 2022: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है. विधायक मनप्रीत अयाली (Manpreet Ayali) ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) को समर्थन करने के फैसेल पर कोई मशविरा नहीं किया गया.  याली ने कहा बीजेपी से गठजोड़ रहते भी पंजाब के कई मसले हल नहीं हुए. अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुर्मू को समर्थन दिया था लेकिन उनके तीन में से एक MLA मनप्रीत अयाली ने बाग़ी सुर दिखाते हुए पार्टी अध्यक्ष की बात नहीं मानी. बता दें पंजाब और हरियाणा विधानसभा के परिसरों में सुबह 10 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ. चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है.

पंजाब में कांग्रेस के प्रताप बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, सुखजिंदर रंधावा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं और कैबिनेट मंत्री लालचंद मत डाल चुके हैं. वहीं, हरियाणा में मंत्री कमल गुप्ता ने सबसे पहले मतदान किया. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-जननायक जनता पार्टी के कई विधायक मतदान के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों के दोपहर में मतदान करने की संभावना है.

आप और कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा को किया है समर्थन
कांग्रेस के विधायक खैरा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम यशवंत सिन्हा के लिए मतदान करेंगे और हमें उम्मीद है कि वह भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे.’’

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में आप के 92 , जबकि कांग्रेस के 18 विधायक हैं. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के तीन, बीजेपी के दो, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक और एक निर्दलीय विधायक है. पंजाब में कांग्रेस के आठ लोकसभा सांसद, शिअद और बीजेपी के दो-दो और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का एक सांसद है. वहीं, सभी सात राज्यसभा सदस्य आप के हैं. आप और कांग्रेस ने सिन्हा, जबकि शिअद और बसपा ने मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: सपा विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में की क्रॉस वोटिंग, NDA उम्मीदवार को दिया वोट, अब शिवपाल यादव से मिले

Haryana News: हरियाणा में तीन दिन में बिजली चोरी के 3 हजार मामले, दोषियों पर लगा 9.82 करोड़ का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget