एक्सप्लोरर

Monu Manesar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और मोनू मानेसर के वीडियो चैट मामले में जेल अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Lawrence Bishnoi Case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोरक्षक मोनू मानेसर के बीच का कथित वायरल वीडियो मामला में पंजाब जेल विभाग का बयान सामने आया है.जिसमें कहा गया है कि वीडियो पंजाब की जेल का नहीं है.

Chandgarh News: पंजाब के जेल  विभाग ने सोमवार को कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोरक्षक मोनू मानेसर के बीच का कथित वीडियो कॉल पंजाब की किसी जेल से नहीं हुआ है.सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित ‘क्लिप’ में बिश्नोई और मानेसर को वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है.वीडियो में बिश्नोई को जेल में अन्य अपराधियों के साथ बैठे देखा जा सकता है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी
वहीं, राजस्थान पुलिस ने मानेसर के खिलाफ फरवरी में दो मुसलमान युवकों की हत्या करने और गृहराज्य हरियाणा में हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है. मानेसर को हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तार किया.जेल  विभाग ने एक बयान में, सोमवार को मीडिया में आयी उन खबरों को बकवास करार दिया, जिनमें कहा गया है कि बिश्नोई भटिंडा जेल में रहने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था.

जेल महानिरीक्षक को सौंपी गई थी जांच
कथित वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच पंजाब के महानिरीक्षक (जेल ) को सौंपी गई थी.बयान के अनुसार, जांच में पता चला है कि बिश्नोई के साथ वीडियो में बैठा हुआ दिख रहा व्यक्ति एक अपराधी राजकुमार उर्फ राजू बिशोधी है.बयान के अनुसार, राजकुमार 25 जनवरी, 2021 से लेकर 22 फरवरी, 2021 तक 28 दिनों के लिए श्री मुक्तसर साहिब के जिला जेल में बंद था.

पंजाब जेल का नहीं है वीडियो- आईपी (जेल) 
बयान में कहा गया है कि बिश्नोई 2018 तक फरीदकोट केन्द्रीय जेल  में था जिसके बाद उसे अन्य राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया.बयान के अनुसार, अन्य राज्यों की जेलों में रहने के बाद बिश्नोई को 24 सितंबर, 2022 को भटिंडा जेल लाया गया. बाद में 24 अगस्त, 2023 को उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया.आईपी (जेल ) ने बताया कि वीडियो पंजाब की किसी जेल की नहीं है क्योंकि बिश्नोई और राजू कभी भी राज्य के किसी जेल में एक साथ नहीं बंद रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Parliament Special Session: AAP नेता ने की पार्टी के 2 सांसदों के निलंबन रद्द करने की मांग, महिला आरक्षण को लेकर दिया ये बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget