एक्सप्लोरर

Punjab News: पहले दिन सिर्फ 9 मिनट चली पंजाब विधानसभा की कार्रवाई, 11 नवंबर का दिन इसलिए अहम

Punjab News: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया गया है. लेकिन पहले दिन सदन सिर्फ 9 मिनट ही चला.

Punjab News: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करने के लिए सोमवार को पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) का स्पेशल सत्र बुलाया गया. विधानसभा सत्र के पहले दिन हालांकि कोई काम नहीं हुआ. उत्तर प्रदेश में पिछले महीने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार को सोमवार को पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई. 9 मिनट के बाद ही दिन की कार्रवाई को रद्द करने का एलान कर दिया गया.

अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है. सदन ने पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व संसदीय सचिव रवींद्र सिंह संधू, नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, सिपाही मंजीत सिंह, इफ्को अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई और स्वतंत्रता सेनानियों निरंजन सिंह और अविनाश चंद्र को श्रद्धांजलि दी. सदन ने सिपाही गज्जन सिंह और स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी.

11 नवंबर का दिन होगा अहम

खेल एवं युवा मामलों और शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने गत 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार का नाम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रस्तावित किया. इसी तरह, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी किसान आंदोलन में मारे गए सभी किसानों और कृषि श्रमिकों के नामों को प्रस्तावित किया. श्रद्धांजलि के दौरान सम्मान के तौर पर दिवंगत लोगों की स्मृति में कुछ पल का मौन रखा गया.

दो दिन के लिए बुलाए गए इस सत्र की कार्रवाई अब 11 नवंबर को होगी. 11 नवंबर को पंजाब विधानसभा में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पास किया जा सकता है. इसके अलावा बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के खिलाफ भी पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास होना है. इन दोनों ही प्रस्तावों को पंजाब की सभी पार्टियों का समर्थन हासिल है.

Haryana News: अभय चौटाला ने 'गीदड़' से की दुष्यंत चौटाला की तुलना, इस्तीफा देने की बात दोहराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget