एक्सप्लोरर

Punjab News: बिजली दरों में कटौती का फायदा आज से होगा, पुराने बिलों पर ऐसे मिलेगी राहत

Punjab News: पंजाब में बिजली दरों में कटौती का एलान इस महीने की शुरुआत में ही हो गया था. लेकिन अब तक यह फैसला लागू नहीं हुआ था.

Punjab News: पंजाब के लोगों को आज से बड़ी राहत मिलने जा रही है. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने इस महीने की शुरुआत में बिजली दरों में कटौती करने का एलान किया था. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के इस एलान का फायदा पंजाब के लोगों को आज से होगा. पंजाब में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनी पावरकाम ने नई बिजली दरों को लागू कर दिया है.

पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल अब घटी हुई दरों के साथ आएंगे. पंजाब सरकार ने सात किलो वाट के लोड तक बिजली दरों में कटौती करने का एलान किया था. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि पंजाब में सात किलो वाट के लोड तक प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती होगी. चरणजीत सिंह चन्नी ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि जिनकी बिजली की खपत सात किलो वाट से ज्यादा है उन्हें नई दरों से कोई फायदा नहीं होगा. 

पुरानी दरों से ही आए बिल

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के इस फैसले से पंजाब के करीब 70 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा. विपक्षी पार्टियों ने हालांकि चरणजीत चन्नी पर इन वादों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए थे. लेकिन पावरकाम ने साफ कर दिया है कि 23 नवंबर से पंजाब के लोगों को बिजली दरों में कटौती का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा.

पावरकाम की ओर से नई दरों का लागू होने के बारे में बयान जारी किया गया है. पावरकाम ने कहा कि 23 नवंबर तक लोगों को पुरानी दरों के मुताबिक बिल मिले हैं. लेकिन इन लोगों को बिल जमा कर देने चाहिए. नई दरें 1 नवंबर से लागू हो गई हैं जो एक्स्ट्रा बिल आया है उसको अगले बिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा.

Navjot Singh Sidhu को लेकर अरविंद केजरीवाल के सुर बदले, इसलिए की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: ASI हत्याकांड के बाद वर्दी न पहनने का आदेश? पुलिस ने साफ की तस्वीर
पंजाब: ASI हत्याकांड के बाद वर्दी न पहनने का आदेश? पुलिस ने साफ की तस्वीर
संगरूर: DC ऑफिस में शख्स ने निगला जहरीला पदार्थ, अब पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
संगरूर: DC ऑफिस में शख्स ने निगला जहरीला पदार्थ, अब पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
विक्रम मजीठिया ने AAP सरकार को घेरा, बोले- ‘पिज्जा-बर्गर से तेज ड्रग्स...’
विक्रम मजीठिया ने AAP सरकार को घेरा, बोले- ‘पिज्जा-बर्गर से तेज ड्रग्स...’
'जमीनी नेता थे चन्नी लाल', भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने जताया शोक
'जमीनी नेता थे चन्नी लाल', भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने जताया शोक

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget