एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu को लेकर अरविंद केजरीवाल के सुर बदले, इसलिए की जमकर तारीफ

Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने अपने पंजाब के दौरे पर नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की है. केजरीवाल ने हालांकि चरणजीत चन्नी और अमरिंदर सिंह को निशाने पर लिया.

Punjab News: पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में कई नए समीकरण बनते हुए नज़र आ सकते हैं. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की है. केजरीवाल का कहना है कि सिद्धू ने आम लोगों के मुद्दे उठाए हैं. केजरीवाल ने हालांकि दावा किया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर दबाव बनाया है.

केजरीवाल पंजाब चुनाव के मद्देनज़र दो दिन के दौरे पर राज्य में पहुंचे. उन्होंने कहा, ''मैं सिद्धू के साहस के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं. जब मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया था कि जनता को पांच रुपये प्रति घन फुट पर रेत बेची जा रही है तो सिद्धू ने उनकी बात को सुधारा था. सिद्धू ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अब भी 20 रुपये प्रति घन फुट पर बेची जा रही है.''

कम नहीं हो रहे नवजोत सिद्धू के हमले 

केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें अमरिंदर सिंह ने दबाया और अब चन्नी उन्हें दबा रहे हैं. आप संयोजक ने दावा किया, ''सिद्धू लोगों के मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन पहले कैप्टन साहब और अब चन्नी उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं.''

बता दें कि पिछले कई महीनों से नवजोत सिंह सिद्धू राज्य में अपनी पार्टी की सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. नवजोत सिद्धू को आरोपों की वजह से कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था. लेकिन सिद्धू के हमले कम नहीं हुए और वो लगातार चरणजीत चन्नी की सरकार के फैसलों पर भी सवाल उठा रहे हैं.

क्या बीजेपी और शिरोमणि अकाली में दोबारा होगा गठबंधन? सुखबीर सिंह बादल ने साफ की सारी स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget