एक्सप्लोरर

Punjab News: पुलिस के सामने पेश हुईं कांग्रेस नेता लांबा, कई नेताओं समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नवजोत सिंह सिद्धू अलग से लांबा के समर्थन में रूपनगर पहुंचे. उन्होंने एसएसपी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा, ''आम आदमी पार्टी के लोग अलका लांबा को डराने की कोशिश कर रहे हैं.

Punjab News: कांग्रेस लीडर अलका लांबा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान के एक प्रकरण में बुधवार को पुलिस के सामने पेश हुईं. इस मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास और लांबा के खिलाफ 12 अप्रैल को रूपनगर कस्बे के सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था.

दरअसल कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था. इस पर पुलिस ने कहा था कि इस मामले में पूछताछ के लिए लांबा को तलब किया गया है, क्योंकि उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ विश्वास के बयान का समर्थन किया था. कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय के बाहर धरना दिया और भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

ये नेता हुए प्रदर्शन में शामिल
वडिंग के अलावा, पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक सुखजिंदर रंधावा, राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, बलबीर सिद्धू, गुरकीरत कोटली और पंजाब युवा कांग्रेस प्रमुख बिरेन्दर ढिल्लों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता लांबा के साथ पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए रूपनगर पहुंचे.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, वडिंग ने पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. वडिंग ने कहा, ''हम अपनी बहन (लांबा) के खिलाफ किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

सिद्धू भी समर्थन में उतरे
इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अलग से लांबा के समर्थन में रूपनगर पहुंचे. उन्होंने रूपनगर एसएसपी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा, ''आप के लोग (आप) अलका लांबा को डराने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब के लोग हमेशा अपनी बेटियों और बहनों के साथ खड़े रहे हैं. हम सभी उनके साथ खड़े हैं.''

लांबा ने पत्रकारों से बात करते हुए मान के नेतृत्व वाली सरकार पर उन्हें तलब करने के लिए उनके घर पुलिस भेजने का आरोप लगाया. उन्होंने आप सरकार पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. बता दें कि रूपनगर एसएसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

20 अप्रैल को लांबा के घर गई थी पुलिस
पंजाब पुलिस केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान को लेकर दर्ज मामले के संबंध में 20 अप्रैल को लांबा और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर गई थी. पुलिस ने पहले लांबा को 26 अप्रैल को तलब किया था, लेकिन बाद में उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया.

 ये भी पढ़ें

Punjab News: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को खाली करना होगा सरकारी फ्लैट, सुखजिंदर रंधावा से वापस मांगी गई इनोवा

Haryana News: हरियाणा में बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कारवां, पूर्व विधायक ने थामा हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget