एक्सप्लोरर

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर अपनों के बीच ही घिरी कांग्रेस, सुनील जाखड़ ने उठाए गंभीर सवाल

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस पार्टी पर उसके खुद के नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. सुनील जाखड़ ने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि फिरोजपुर की रैली के लिए प्रधानमंत्री को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाना चाहिए था. 

सुनील जाखड़ का कहना है कि बुधवार को जो घटना हुई है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. दरअसल, पंजाब में प्रदर्शनकारियों की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाधित हुआ. इसी वजह से पीएम मोदी ने फिरोजपुर में होने वाली रैली को रद्द कर दिया.

बीजेपी ने सुरक्षा में चूक के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, कांग्रेस ने दावा किया है कि रैली में कम भीड़ जुटने के कारण प्रधानमंत्री की रैली रद्द कर दी गई. हालांकि, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ ने इस घटना को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की.

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

जाखड़ ने कहा, ''आज जो हुआ, वह अस्वीकार्य है. यह पंजाबियत के खिलाफ है. देश के प्रधानमंत्री को फिरोजपुर में भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाना चाहिए था. इसी तरह लोकतंत्र कार्य करता है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय सुरक्षा में गंभीर चूक होने के कारण एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे. इस घटना पर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से इस चूक के लिए एक रिपोर्ट मांगी है और इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को कहा है.

Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से हुआ बड़ा दावा, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार है स्वास्थ्य विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget