एक्सप्लोरर

Punjab News: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल पर लगाए गंभीर आरोप, बिल को मंजूरी न देने पर धरने की चेतावनी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाए कि राज्यपाल के पास 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के अलावा 11 और बिल लंबित हैं. इन्हें वह मंजूर नहीं कर रहे हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पर संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने से जुड़ी फाइल को मंजूरी देने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है. चन्नी ने शनिवार को कहा कि राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं, लेकिन राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए वो बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो और उनके मंत्री सोमवार को राज्यपास से मुलाकात करेंगे. इसके बाद भी उन्होंने फाइलों को मंजूरी नहीं दी तो वो राजभवन से सामने धरने पर बैठ जाएंगे.

राज्यपाल पर मुख्यमंत्री ने क्या-क्या आरोप लगाए

चन्नी ने कहा कि मुख्य सचिव और उन्होंने खुद फाइल को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने सोचा था कि राज्यपाल कहीं और व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट है कि वो गैर जरूरी तरीक से फाइल दबाए बैठे हैं. चन्नी ने कहा कि 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के अलावा 11 और बिल राज्यपाल के पास लंबित हैं. इन्हें वह मंजूर नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की राजनीति ठीक नहीं है.

Vaishno Devi Stampede: हादसे के बाद भीड़ को लेकर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पर उठे सवाल, दर्शन का तरीका बदलने पर हो रहा विचार

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को वो और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो कर्मचारियों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए हम राजभवन के सामने धरना भी देंगे. 

मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने कितने काम गिनाए

इससे पहले, चन्नी ने सत्ता में 100 दिन के कामकाज की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि, गुरु रविदास, भगत कबीर, भगवान परशुराम, भाई जैता (बाबा जीवन सिंह), बीआर आंबडेकर और भाई माखन शाह लुबाना जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम पर कई शोध प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं. इसके साथ ही सरकार ने रामायण, महाभारत और भगवद गीता के लिए विशेष शोध केंद्र स्थापित किए गए हैं. 

कोरोना फिर हो रहा बेकाबू: रेड अलर्ट की तरफ बढ़ी दिल्ली, हरियाणा के पांच जिलों में महामारी अलर्ट

चन्नी ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार पहले से ही रोजगार गारंटी योजना को लागू करने के एक उन्नत चरण में है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी. उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों में अनुबंध पर काम कर रहे 4,587 सफाई सेवकों और सीवर कर्मियों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है. इसकी अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget