एक्सप्लोरर

Punjab News: सीएम मान ने दिए कोरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन के निर्देश, बोले- 'जल्द लें बूस्टर डोज'

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि कोरोना टेस्ट करने वाले अस्पतालों, लैब और कलेक्शन केंद्रों को पॉजिटिव- निगेटिव रिजल्ट समेत टेस्टों की डिटेल सरकार के सीओवीए पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

CM Mann on Coronavirus: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कोरोनावायरस की ताजा लहर के मद्देनजर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में कोरोना को लेकर सरकार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनें.

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि इसी तरह कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जिस किसी में भी कोविड-19 के लक्षण हों वह जांच करवाएं और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें. उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने को भी कहा है. सीएम मान ने कहा कि राज्य ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया है.

सीएम मान ने लोगों से दूसरी डोज लेने को भी कहा
इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने कहा कि कोविड का टेस्ट करने वाले सभी अस्पतालों, लैबों और कलेक्शन केंद्रों को पॉजिटिव और निगेटिव रिजल्ट समेत टेस्टों की डिटेल राज्य सरकार के सीओवीए पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज नहीं ली, वे जल्द से जल्द ले लें. सीएम ने अधिकारियों से इस संबंध में सरकार के फैसले का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है.

'दो महीनों से सकारात्मकता दर 0.1 प्रतिशत से कम'
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि अब तक 2,10,80,032 नमूने लिए जा चुके हैं और प्रतिदिन औसतन 2,500 आरटी-पीसीआर और आरएटी परीक्षण किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सब डिवीजन अस्पतालों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को यह जांच की जा रही है. भगवंत मान ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में औसत सकारात्मक दर 0.02 प्रतिशत है और पिछले दो महीनों से सकारात्मकता 0.1 से कम है.

ये भी पढ़ें- AAP MP राघव चड्ढा ने की 4 साहिबजादे और माता गुजरी को संसद में फूल चढ़ाने की मांग, उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget