एक्सप्लोरर

Punjab News: नई पार्टी बनाने से पहले Amarinder Singh का कांग्रेस पर आरोप, कहा- मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह बुधवार को अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमरिंदर सिंह का कहना है कि वह पंजाब के विकास के लिए लड़ते रहेंगे.

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को नई पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का एलान करने से एक दिन पहले राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमरिंदर सिंह का कहना है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पटियाला में उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है.

अमरिंदर ने दावा किया कि कांग्रेस को ऐसे कदम उठाकर जीत नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा, ''पर्सनल अटैक करने के बाद अब वो लोग पटियाला और बाकी स्थानों पर मेरे समर्थकों को परेशान कर रहे हैं. ऐसे नीचे गिरकर वो मेरे खिलाफ लड़ाई नहीं जीत सकते हैं. इन तरीकों से मेरे दुश्मनों को ना वोट मिलने वाला है और ना ही वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे.''

पिछले महीने देना पड़ा इस्तीफा

अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि वह पंजाब की शांति के लिए काम करते रहेंगे. पूर्व सीएम ने कहा, ''जो लोग मेरे साथ खड़े रहे है उन्हें मेरे अंदर पूरा विश्वास है. हम लोग साथ मिलकर पंजाब की शांति और विकास के लिए काम करते रहेंगे. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. हम पंजाब के भविष्य के लिए लड़ते रहेंगे.''

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ झगड़े के चलते अमरिंदर सिंह को पिछले महीने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. अमरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते ही साफ कर दिया था कि वह नई पार्टी बनाकर अगले साल मार्च में होना वाला विधानसभा चुनाव लडेंगे. अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन का समाधान होने की स्थिति में बीजेपी के साथ गठबंधन का विकल्प भी खुला रखा है.

Punjab News: अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल नहीं होगा कोई कांग्रेस विधायक, नवजोत सिद्धू ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget