एक्सप्लोरर

गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के राज्यपाल, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त

Gulab Chand Kataria News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारीलाल पुरोहित का पंजाब के राज्यपाल के तौर पर इस्तीफा स्वीकार कर लिया. अब उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Punjab New Governor: असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन ने इसकी जानकारी दी.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. पुरोहित को 31 अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बने असम के राज्यपाल

गुलाब चंद कटारिया की जगह सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

पंजाब सरकार और राज्यपाल में टकराव

बता दें कि बनवारीलाल पुरोहित के राज्यपाल रहते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार से कई बार टकराव देखने को मिला. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. राज्यपाल पुरोहित ने 26 जुलाई को पंजाब के सीमावर्ती जिलों का दौरा करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से किए गए तंज का जवाब दिया.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को बुरा लगे, लेकिन वह ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे. भगवंत ने गुरुवार (25 जुलाई) को पुरोहित पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें संघर्ष का माहौल पैदा करने से बचना चाहिए और इसके बजाय एक विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का उद्घाटन करना चाहिए.

पुरोहित ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब (भगवंत मान) को मुझसे डरने की क्या जरूरत है? राज्यपाल किसी के लिए समस्या क्यों होना चाहिए?’’  सीमावर्ती जिलों के पहले के दौरे का जिक्र करते हुए पुरोहित ने बताया कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस बल के बीच समन्वय की कमी के बारे में पता चला है.

राजस्थान को मिला नया राज्यपाल, राष्ट्रपति ने इस नेता की नियुक्ति की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget