एक्सप्लोरर

 Punjab Mukhyamantri Scholarship Scheme: क्या है 'मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना', कौन उठा सकते हैं लाभ और क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानिए सबकुछ यहां

पंजाब की पूर्व चन्नी सरकार ने सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत फीस में छूट दी जाती है.

 Punjab Mukhyamantri Scholarship Scheme:  छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने और सरकारी कॉलेजों में सकल नामांकन अनुपात में सुधार करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं (Scholarship Scheme) को लागू किया गया है. पंजाब मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना (Mukhyamantri Scholarship Scheme) भी इन्हीं स्कीम्स में से एक है. इस योजना के तहत सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को फीस में छूट दी जाती है.  चलिए यहां जानते हैं पंजाब मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का कौन उठा सकते हैं लाभ और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है.

कौन उठा सकते हैं मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 1 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी. इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को शुल्क में रियायत प्रदान की जाती है. यह योजना उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी कॉलेजों में सकल नामांकन अनुपात में सुधार करने के लिए शुरू की गई थी. इस योजना से विशेष रूप से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से अस्थिर छात्र लाभान्वित होंगे. गौरतलब है कि योजना के क्रियान्वयन पर सरकार 36.05 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. राज्य के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

90 प्रतिशत से ज्यादा पाने वालों की पूरी फीस माफ

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अनुसार 60 से 70 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को फीस की 70 प्रतिशत राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है. इसी तरह 70 से 80 प्रतिशत अंक पाने वालों को 80 प्रतिशत और 80 से 90 प्रतिशत अंक पाने वालों को फीस की 90 प्रतिशत राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है. वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाती है. यानी ऐसे छात्रों की पूरी फीस माफ हो जाएगी.

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • पंजाब के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे.
  • योग्यता परीक्षा में आवेदक को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए.
  • वे छात्र जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.
  • यदि कोई छात्र राज्य या केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है और इस योजना के तहत रियायत राशि उस योजना के लाभ (राज्य या केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित कोई अन्य योजना) से अधिक है तो ऐसे छात्र को अंतर देय होगा.

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज की फीस रसीद
  • आय प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें
  •  आवेदन पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
  •  अब सभी जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, जाती आजी भरे और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  •  इसके बाद सबमिट बटन प क्लिक कर दें.

नोट: (पंजाब सरकरा द्वारा अभी मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के आवेदन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है)

ये भी पढ़ें

Punjab News: संयुक्त समाज मोर्चा को लगा तगड़ा झटका, 16 किसान संगठनों ने अलग होने का एलान किया

Bhagwant Mann दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, बिजली फ्री करने का वादा हो सकता है पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget