एक्सप्लोरर

होशियारपुर: होमवर्क में गलती करने पर 6 साल के छात्र को बुरी तरह पीटा, मंत्री ने टीचर पर FIR के दिए आदेश

Hoshiarpur News: होमवर्क में गलती करने पर टीचर जहां गलतियां सुधारने की हिदायत देती है तो होशियारपुर के स्कूल में एक टीचर हिंसा पर उतारू हो गई और अब खुद अपनी मुसीबत बुला ली.

Punjab News: छह साल का एक बच्चा रोज की तरह बड़े उत्साह से स्कूल गया था लेकिन उसे यह नहीं पता था कि होमवर्क में की गई गलती से उसकी पूरे क्लास के सामने पिटाई की जाएगी. यह घटना होशियारपुर जिले के बड्डो गांव की है. छह साल के बच्चे को एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका ने होमवर्क में गलती करने पर पीट दिया. अब इसका वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने एफआईआर के आदेश दिए हैं. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को टीचर कई बार चेहरे पर थप्पड़ जड़ती हुई दिखी.  फिर पीठ पर मारा, उसके बाल खींचे और अंत में उसे जमीन पर भी घसीटा. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल टीचर, प्रिंसिपल और स्कूल के मालिक पर एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं. 

सिख बच्चे का जूड़ा खींचती दिखी टीचर

इस घटना को धार्मिक एंगल से भी देखा जा रहा है क्योंकि शिक्षिका बच्चे का जूडा खींचती हुई भी दिखी जो सिख बच्चे बनाते हैं. लोग इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस पर धार्मिक और बाल अधिकार दोनों एंगल से कार्रवाई की मांग की जा रही है.

बच्चों को स्कूल में अक्सर मारती है यह टीचर

यह घटना तीन महीने पहले हुई थी. होमवर्क में गलती करने पर टीचर स्टूडेंट्स को डांट रही थी. जब एक सिख  बच्चा नोटबुक लेकर सामने आया तो पहले तो तीन बार उसे थप्पड़ जड़ा और फिर उसके बाल खींच दिए जिससे वह नीचे गिर गया. फिर उसकी पीठ पर मारा और चिल्लाई.  यह बच्चा माफी मांगता और रोता हुआ दिखा बावजूद इसके टीचर को दया नहीं आई और उस मासूम बच्चे थप्पड़ मारती रही. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह टीचर बच्चों को अक्सर मारती-पीटती है. पहली बार है जब घटना का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है.

ये भी पढ़ें- प्रताप सिंह बाजवा ने की पूर्व PM मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग, संयुक्त प्रस्ताव के लिए लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget