एक्सप्लोरर

'एक सोची-समझी साजिश के तहत...', नितिन गडकरी के आरोपों पर बोले पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema News: पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है. उद्योग आ रहे हैं और राज्य आगे बढ़ रहा है. मुझे लगता है कि बीजेपी पंजाब से नफरत करती है.

Harpal Singh Cheema On Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से जालंधर, लुधियाना में इंजीनियरों और ठेकेदारों पर कथित हमले को लेकर दिए बयान पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की कोई दिक्कत नहीं है और ये किसी साजिश के तहत ऐसा कहा जा रहा है.

आप नेता और पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "जितने भी प्रोजेक्ट नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पंजाब में चल रहे हैं, वो ठीक से चल रहे हैं. मुझे लगता है कि जानबूझकर, एक सोची-समझी रणनीति के तहत, एक साजिश के तहत उन्होंने (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) ऐसा बयान दिया है."

'पंजाब में उद्योग आ रहे हैं'- हरपाल सिंह चीमा

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने दावा करते हुए कहा, ''पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर अच्छा है. उद्योग पंजाब में आ रहे हैं और राज्य आगे बढ़ रहा है. मुझे लगता है कि बीजेपी पंजाब से नफरत करती है. बहुत सारे फंड जो हमारे रूरल डेवलपमेंट फंड हैं, नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे हैं, वो सभी पैसे सेंट्रल सरकार ने एक साजिश के तहत रोके हुए हैं. ये अब और भी फंड रोकने जा रहे हैं.''

नितिन गडकरी ने भगवंत मान को लिखा पत्र

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा हैं. जिसमें उन्होंने जालंधर, लुधियाना में इंजीनियरों और ठेकेदारों पर कथित हमलों की घटनाओं का हवाला दिया. 

उन्होंने राज्य सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और एनएचएआई अधिकारियों और कर्मचारियों के विश्वास को बहाल करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है. एफआईआर दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है.

मनीष सिसोदिया की जमानत पर चीमा ने क्या कहा?

आप नेता मनीष सिसोदिया को लेकर उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. सिसोदिया जी ने शिक्षा में क्रांति लेकर आए. जिन्होंने आम घरों के बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया. अच्छे स्कूल और उसकी बिल्डिंग बनाकर दिए. देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के षड्यंत्र का लोगों के बीच पर्दाफाश कर दिया है.'' 

ये भी पढ़ें: BJP ने बढ़ाई चंडीगढ़ के कांग्रेस सांसद की टेंशन! मनीष तिवारी के चुनाव को HC में चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget