एक्सप्लोरर

IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू बीजेपी में शामिल, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Parampal Kaur Sidhu Joins BJP: परमपाल कौर सिद्धू ने हाल ही में IAS से इस्तीफा दे दिया था. इसी के बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी.

Parampal Kaur Sidhu News: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी जारी है. इस बीच गुरुवार (11 अप्रैल) को IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू ने बीजेपी का दामन थाम लिया. परमपाल भटिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

उन्होंने हाल ही में IAS से इस्तीफा दे दिया था. परमपाल कौर सिद्धू शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं. परमपाल के साथ गुरमीत सिंह मलूका भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. गुरमीत सिंह मलूका भटिंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

भटिंडा सीट पर मुकाबला

भटिंडा लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है.

हरसिमरत कौर 2009 में पहली बार इस सीट से सांसद चुनी गई थीं. इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की. माना जा रहा है कि इस बार भी अकाली दल हरसिमरत कौर को उम्मीदवार बनाएगी.

आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गुरमीत सिंह खुदियान को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

कौन हैं परमपाल कौर सिद्धू?

परमपाल कौर सिद्धू पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भेज दिया था. सिद्धू अक्टूबर में रिटायर होने वाली थीं. वह पंजाब सिविल सेवा अधिकारी थीं और जनवरी 2016 में आईएएस में प्रमोट हुईं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री रह चुके मलूका चुनाव के लिए शिअद (SAD) का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला है.

पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और यहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और अकाली दल के बीच मुकाबला है.

सांवलिया सेठ के खजाने ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 13 दिन में सोने-चांदी के जेवर समेत मिले इतने करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget