एक्सप्लोरर

Ram Rahim Furlough: राम रहीम पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई, फरलो को दी गई है चुनौती

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को दी गई फरलो के मामले को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. आज इस मामले में कोर्ट सुनवाई करेगा. इस बीच इसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है.

Ram Rahim Furlough Hearing Today: दुष्कर्म के आरोप में 2017 से रोहतक के सुनरिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के मुखिया राम रहीम (Ram Rahim) को कोर्ट से 3 हफ्तों की फरलो मिली थी. वहीं अब इस मामले को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab Haryana High Court) में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि राम रहीम को जब सजा सुनाई गई थी तब भी पंचकूला में भारी हिंसा हुई थी. ऐसे में हरियाणा सरकार का यह फैसला पूरी तरह से गलत है. दुष्कर्म और हत्या जैसे संगीन मामलों में दोषी होने के चलते फरलो नहीं दिया जा सकता है.

बता दें कि इससे पूर्व बीते शुक्रवार को हुई सुनवाई में हरियाणा के महाधिवक्ता ने राम रहीम को दी गई फरलो के पक्ष में कोर्ट के सामने दलीलें रखीं. उन्होंने फरलो को नियमों के तहत बताया था. वहीं दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने और सभी दस्तावेज पेश करने के आदेश दिये थे. अब इसी को आज फिर कोर्ट सुनवाई करेगा.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में बढ़ सकती है महिलाओं की भागीदारी, कुमारी शैलजा ने इस नारे को बताया मुहिम

राम रहीम को मिली जेड प्लस सुरक्षा

फरलो को लेकर चल रहे विवाद के बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी. डेरा सच्चा सौदा  प्रमुख को सात फरवरी को रिहा किया गया था. गुरमीत राम रहीम सिंह इस समय दिल्ली से सटे गुरुग्राम के आश्रम में है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. हरियाणा पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर की ओर से रोहतक रेंज के कमिश्नर को भेजे एक आधिकारिक संवाद में कहा गया है कि अगर कैदी पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो नियमानुसार जेड-प्लस सुरक्षा या उसके बराबर सुरक्षा दी जा सकती है, क्योंकि कैदी को भारत और विदेशों में कट्टरपंथी सिख चरमपंथियों से बड़ा खतरा है.

Sonu Sood मतदान के बाद आखिर क्यों विवादों में आ गए हैं? लग रहे आरोपों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है

About the author शीरीन

शीरीन टीवी दूनिया की एक उभरती हुई एंकर हैं. बेहतरीन आवाज़, दमदार पेशकश और अनोखी शैली की मालिक शीरीन ने एबीपी न्यूज़ में अपने बेहतर काम से अपना एक ऊंचा मकाम हासिल किया है. नई पीढ़ी के दर्शकों में उनकी खासी पहुंच है. वो राजनीति से लेकर खेल तक और बिजनेस से लेकर मनोरंजन तक की खबरों में दिलचस्पी रखती हैं. सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी गहरी नजर है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget