एक्सप्लोरर

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से तबाही, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने किया दौरा, जानिए बड़ी घोषणा

Punjab Flood News: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावितों के राहत कैंप और हुसैनीवाला हेड का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों से मीटिंग कर मुख्यमंत्री से मदद की बात कही.

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कैंप और हुसैनीवाला हेड का दौरा किया. गवर्नर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की. गवर्नर ने कहा कि जब डेमो से पानी छोड़ा जाता है, तो प्रभावित लोगों को जल्दी पता लगना चाहिए, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर तुरंत निकाला जा सके.

गवर्नर ने राहत कैंप में लोगों से मिलकर उनकी मुश्किलें सुनीं. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे और उन मुश्किलों का हल  करवाएंगे, जो कच्ची जमीन के कारण प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिलने जैसी मुश्किल पैदा कर रही हैं.

मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे गवर्नर

गवर्नर का कहना था कि इन लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए वह मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि मेरी ग्रह मंत्री से बात हुई है और हर संभव मदद की बात की है.

बता दें, पंजाब में आई भीषण बाढ़ से 1,000 से ज्यादा गांव और 61,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है. राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है. बाढ़ से प्रभावित सबसे सबसे ज्यादा गांव गुरदासपुर जिले में हैं. 

लोगों का घरों से निकलना मुश्किल

इसके अलावा, भारी बारिश के बाद पंजाब के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. अमृतसर के अजनाला में सक्की नाला में फंसे हुए लोगों को नावों की मदद से बचाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कें पानी में डूबी होने के कारण लोग पानी से होकर निकल रहे हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

गांव के गांव जलमग्न हैं. बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा अगस्त के महीने में देखी गई. यह बाढ़ 1988 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी बदतर बताई जा रही है, जहां 75% फसलें बरबाद हो गई थीं. अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2025, तक पंजाब में बारिश ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget