एक्सप्लोरर

Punjab News: दिल्ली में 'नहीं' तो पंजाब ही सही! ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को विदेश भेजेगी AAP की सरकार

Punjab School Teacher's Training: राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Punjab News: दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी राज्य के शिक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेगी. राज्य के 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार राज्य के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

4 फरवरी को रवाना होगा पहला बैच

बैंस ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राज्य के 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों का पहला बैच 4 फरवरी को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर की प्रिंसिपल्स अकेडमी जा रहा है.' बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठ की थी और उनसे स्कूल के शिक्षा स्तर को ऊंचा करने के लिए सुझाव मांगे थे.

दिल्ली में शिक्षक ट्रेनिंग के मुद्दे पर LG और सरकार में खींचातान

एक तरफ जहां पंजाब सरकार अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रही है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने के मुद्दे पर दिल्ली की आप सरकार और एलजी के बीच गहमागहमी जारी है. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि एलजी वीके सक्सेना दिल्ली के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश नहीं भेजने दे रहे हैं और उन्होंने उनकी फाइलें रोक रखी हैं.

शिक्षकों की ट्रेनिंग से शिक्षा व्यवस्था में हुआ सुधार- दिल्ली के सीएम केजरीवाल

वहीं मंगलवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और यह शिक्षकों की विदेश में ट्रेनिंग से संभव हो पाया है. केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के लोग आज अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, यह केवल सरकारी स्कूलों के टीचरों की सही ट्रेनिंग का नतीजा है.

सीएम ने कहा था कि वह अपने बच्चों को दिल्ली के दो करोड़ परिवारों के बच्चों से अलग नहीं मानते. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के बच्चों को वही शिक्षा देना चाहता हूं जो मैंने अपने बच्चों को दी है. उन्होंने आगे कहा कि हम हजारों रुपए खर्च कर दिल्ली के शिक्षकों को विदेश में बेहतर ट्रेनिंग देना चाहते हैं लेकिन एलजी साहब कह रहे हैं कि उन्हें विदेश की जगह भारत में ही ट्रेनिंग दी जाए. उन्होंने कहा कि एलजी के पास हमारे फैसले पर रोक लगाने की कोई शक्ति नहीं है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि के अलावा एलजी के पास कोई शक्ति नहीं है. इसलिए उन्हें हमारे फैसले पर रोक नहीं लगानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Punjab में 88 साल के बुजुर्ग महंत ने जीती 5 करोड़ रुपये की लॉटरी, अब करने जा रहे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget