एक्सप्लोरर

Punjab News: सरकार बंद कर रही धान की खरीदारी, किसानों ने विरोध तेज करने की चेतावनी दी

Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से धान की खरीदारी बंद करने का फैसला लिया गया है. पंजाब के किसान सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं.

Punjab News: धान की खरीद को लेकर पंजाब सरकार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. किसानों के विरोध के बावजूद पंजाब सरकार ने शुक्रवार से धान की खरीद बंद करने का फैसला किया है. किसानों ने दावा किया है कि वह सरकार के धान की खरीद बंद करने के फैसले के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. 

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के 14 जिलों में धान की खरीदारी पहले ही बंद हो चुकी है. मंडियों में लाख मैट्रिक टन में धान पहुंच रही थी बावजूद इसके सरकार ने खरीदारी बंद कर दी. मंगलवार को 6.48, बुधवार को 5.33 लाख मैट्रिक टन धान मंडी में खरीदी गई. 

बठिंडा और मनसा जिलों की कुछ मंडियों में धान की खरीद जारी रहेगी. लुधियाना और बरनाला की मंडियो में धान की खरीद मंगलवार शाम को बंद कर दी गई. सामने आई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से खरीद को लेकर दिया गया टारगेट पहले ही पूरा हो चुका है और इसी वजह से पंजाब सरकार अब धान की खरीद बंद कर रही है. 

एसकेएम ने किया यह दावा

पंजाब सरकार को हालांकि इस फैसले की वजह से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने की धमकी दी है. किसान नेता बलबीर सिंह ने कहा, ''खराब मौसम की वजह से फसल में देरी हुई है. अभी 15 से 20 फीसदी फसल का मंडी में आना बाकी है. खरीदारी बंद करना किसानों को सजा देने जैसा है और हम इस फैसले का कड़ा विरोध करेंगे.''

बता दें कि अक्टूबर महीने में पंजाब में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. बारिश की वजह से फसल की कटाई में भी थोड़ी देरी हुई.

Punjab News: अकाली दल के नेताओं और किसानों के बीच हुई झड़प, एसकेएम ने लखीपुर हिंसा से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget