एक्सप्लोरर

Punjab News: प्रियंका गांधी से मिले पू्र्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर दी बधाई

Punjab News: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कई रैलियां की थीं और इसका नतीजा यह रहा कि राज्य में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सरकार बनाई.

Charanjit Singh Channi Met Priyanka Gandhi: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पूर्व सीएम चन्नी ने प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत की बधाई दी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्विटर पर दी.

पंजाब के पू्र्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा, " हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रियंका गांधी को बधाई दी." हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कई रैलियां की थीं और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे थे. हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताया और प्रदेश में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सरकार बनाई.

पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर मिली हार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार और अपनी ही दोनों सीटों से हारने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी इस कदर गायब हो गए कि फिर कभी नजर नहीं आए. लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से नजर आए हैं. रातों-रात पंजाब के मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं जीत सके. हालांकि इस हार के बाद भी चन्नी की मुश्किलें कम नहीं हुई, क्योंकि पंजाब में आप की सरकार बनते ही रेत खनन मामले में चरणजीत चन्नी को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 6 घंटे तक पूछताछ भी की थी.

पंजाब चुनाव में कांग्रेस की हार की ली जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए चन्नी ने खुद को पार्टी नेताओं से दूर कर लिया और उनके साथ कोई बैठक नहीं की. पार्टी के कई नेताओं ने भी चन्नी का विरोध किया लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. यहां तक ​​कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने भी चन्नी को लेकर विवादित बयान दिया लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

Kanwar Grewal NIA Raid: पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के घर NIA की रेड, गैंगस्टर्स कनेक्शन को लेकर हुई पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget