एक्सप्लोरर

नकोदर MLA इंद्रजीत कौर मान की किसान नेता के साथ बहस, बाढ़ प्रभावित इलाके का ले रही थीं जायजा

Talwan Village Flood: नकोदर विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया. विधायक ने कहा कि पिछले दो साल से काम चल रहा है और दरिया के भीतर पत्थर का कार्य भी जल्द पूरा होगा जाएगा.

पंजाब के फिल्लौर गांव तलवण के संघोवाल में सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर ने भारी खतरे की स्थिति पैदा कर दी है. लगातार बारिश के कारण नदी के किनारे बनी बांध में दरार पड़ने का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों और गांव के नौजवानों ने अपने स्तर पर बांध को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसी बीच नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मौके पर पहुंचीं और बांध का जायजा लिया. इस दौरान किसान नेता के साथ उनकी बहस हो गई.

विधायक इंद्रजीत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन हर समय लोगों के साथ खड़ा है और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने मशीनों और मिट्टी के बोरियों के साथ बांध को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मिलकर इस आपदा का सामना करें और सभी सुरक्षित रहें. विधायक ने किसानों और ग्रामीणों के साथ हालात का जायजा लिया और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की.

विधायक और किसान नेता आमने सामने

हालांकि, इस दौरे के दौरान विधायक और किसान नेता आमने-सामने आ गए. किसान नेताओं ने कहा कि हर साल बाढ़ की स्थिति बनती है, इसलिए प्रशासन को पहले से बेहतर प्रबंध करने चाहिए थे. इसके जवाब में विधायक ने कहा कि हलके में पिछले दो साल से काम चल रहा है और दरिया के भीतर पत्थर का कार्य भी हो रहा है. इसी दौरान प्रधान और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई. किसानों के सवालों पर विधायक गुस्सा हो गईं और प्रधान को मौके से जाने के लिए कह दिया.

बाढ़ में सेवा नहीं राजनीति कर रहे कुछ लोग- इंद्रजीत

विधायक ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा उनके द्वारा किए जा रहे कामों पर कोई सवाल नहीं उठाएगा. इसके बाद उन्होंने प्रशासन से किसान नेताओं को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हटाने को कहा. विधायक ने कहा कि पंजाब के हालात काफी खराब हैं और ऐसे समय में हरी पगड़ी पहनकर घूमने वाले लोग सेवा नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल दिखावा कर रहे हैं.

राजनीतिक विवादों से कामकाज हो रहा प्रभावित

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर मौजूद लोग घबराए हुए दिखाई दिए. प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की. ग्रामीणों ने कहा कि वह भी किसी तरह से मदद करना चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक विवादों और आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है.

इस पूरी घटना ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और स्थानीय नेताओं के बीच बढ़ते तनाव को उजागर किया है. वहीं ग्रामीण और नौजवान अपने स्तर पर बांध को बचाने और सुरक्षित रहने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं.

Input By : Sahej Juneja
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget