एक्सप्लोरर

Punjab Flood: 'मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं..', पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर सीएम भगवंत मान ने दिया ये संदेश

Punjab Flood News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से संदेश देते हुए किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब में बाढ़ से तबाह इलाकों का दौरा करेंगे. यह इस बार आई बाढ़ के बाद पीएम का पहला पंजाब दौरा है. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम के दौरे से पहले सोशल मीडिया के जरिए अहम संदेश जारी किया है. 

उन्होंने कहा है कि उनकी तबीयत ठीक होती तो वे खुद पीएम नरेंद्र मोदी को प्रभावित इलाकों का जायजा कराते. वहीं सीएम ने पीएम मोदी से किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग भी की है.

अस्पताल से सीएम भगवांत मान का संदेश 

सीएम भगवंत मान ने लिखा कि वे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते खुद उनके साथ नहीं जा पा रहे. उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब और किसानों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज का ऐलान करेगी. सीएम मान ने स्पष्ट किया कि किसानों के नुकसान की भरपाई केंद्र स्तर पर आवश्यक है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों को जल्दी पुनर्जीवित किया जा सके.

पंजाब सरकार का राहत पैकेज

8 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की गई है. बैठक में सीएम मान अस्पताल से ही वर्चुअल रूप से जुड़े. आम आदमी पार्टी की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में सीएम को ड्रिप लगे हुए भी देखा गया. सरकार ने निर्णय लिया कि किसानों को बाढ़ में आई रेत बेचने की अनुमति दी जाएगी. इसके लिए “जिसदा खेत, उसकी रेत” योजना को मंजूरी भी दी गई.


Punjab Flood: 'मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं..', पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर सीएम भगवंत मान ने दिया ये संदेश

किसानों की उम्मीदें और पीएम का दौरा

पंजाब के किसान अब केंद्र सरकार की राहत पर निगाहें टिकाए हुए हैं. राज्य सरकार ने अपनी ओर से मुआवजा और योजनाओं का ऐलान कर दिया है, लेकिन बाढ़ से व्यापक स्तर पर हुई तबाही के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है. किसानों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कोई ठोस घोषणा होगी, जिससे न सिर्फ फसलों का नुकसान कवर होगा बल्कि बुनियादी ढांचे की मरम्मत और ग्रामीण जीवन को सामान्य बनाने में भी मदद मिलेगी. पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के बीच राहत पैकेज को लेकर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget