एक्सप्लोरर

पंजाब: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री पर उठाए सवाल

Ferozepur Flood: कांग्रेस नेताओं ने फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. भूपेश बघेल, प्रताप सिंह और राजा वड़िंग ने सरकार की लापरवाही पर निशाना साधते हुए पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया.

पंजाब के फिरोजपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों का हाल जानने के लिए कांग्रेस की पूरी टीम रविवार ( 7 सितंबर) को दौरे पर पहुंची. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द समझा.

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बाढ़ की स्थिति को सरकार की नाकामी बताया. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते डैमों से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जाता, तो हालात इतने भयावह नहीं होते. भूपेश बघेल ने यह भी सवाल उठाया कि अब तक रिपोर्ट तक तैयार नहीं की गई है. कितने लोगों और पशुओं की जान गई, कितने घर टूटे और कितनी फसल बर्बाद हुई.

केंद्रीय मंत्री पर बघेल ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें बाढ़ का कारण अवैध माइनिंग बताया गया था. बघेल ने कहा कि मंत्री पहले यह बताएं कि फ्लड गेट समय पर क्यों नहीं खोले गए और एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में पानी क्यों छोड़ा गया.

प्रताप सिंह बाजवा का आरोप

वहीं, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये नहरों और ड्रेनों की सफाई के नाम पर खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सफाई का काम हुआ ही नहीं. उन्होंने इसे 'बड़ा घोटाला' बताते हुए इसकी जांच की मांग की.

राजा वडिंग ने जताई संवेदना

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस इस कठिन घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को राशन, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. वड़िंग ने कहा कि पार्टी पूरी तरह सक्रिय है ताकि किसी को किसी भी तरह की कमी का सामना न करना पड़े.

Input By : SUNNY CHOPRA
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget