एक्सप्लोरर

Punjab News: कोयले की भारी कमी से जूझ रहा है पंजाब, गहराता जा रहा है पावर कट का संकट

Punjab News: पंजाब में कोयले की कमी का संकट बढ़ता जा रहा है. बुधवार को इसी के चलते हुए बड़े शहरों में पावर कट लगने की शुरुआत हो गई है.

Punjab News: पंजाब में बढ़ती हुई गर्मी के बीच कोयले की कमी के चलते गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड कोयले की कमी से जूझ रहा है और उसने पावर कट लगाने के आदेश दे दिए हैं. पीएसपीसीएल ने कहा है कि गांव में एक से पांच घंटे का पावर कट लगाया जाएगा, जबकि शहरों में एक से दो घंटे का पावर कट लगेगा.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सुबह पटियाला, लुधियाना, जालंधर, संगरूर और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में भी पावर कट लगा. पंजाब में पांच थर्मल प्लांट हैं और इन्हें चलाने के लिए हर दिन 75 मैट्रिक टन कोयले की जरूरत होती है. लेकिन कोयले की कमी के चलते ये 85 फीसदी क्षमता पर ही चल रहे हैं. 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब के थर्मल प्लांट्स को हर दिन कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से वो जितनी बिजली पैदा कर सकते हैं उतनी बिजली पैदा नहीं कर पा रहे हैं.

आप के लिए बढ़ती जा रही है चुनौती

इसके अलावा पीएसपीसीएल के एक अधिकारी ने बताया है कि एक प्राइवेट थर्मल प्लांट के बंद होने की वजह से पंजाब में स्थिति गंभीर हो गई है. अधिकारी ने कहा, ''पावर की डिमांड बढ़ती जा रही है. हम जल्द ही बारिश की उम्मीद कर रहे हैं. बारिश आती है तो हम पावर सप्लाई को मैनेज कर पाएंगे.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार के सामने 300 यूनिट बिजली फ्री के वादे को पूरा करने की चुनौती है. ऐसे में कोयले की कमी से पैदा हुए बिजली संकट से भगवंत मान की सरकार के लिए समस्या बढ़ गई है. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले को लेकर पहले ही भगवंत मान की सरकार को निशाने पर ले लिया है.

Bhagwant Mann बहुत जल्द देंगे पंजाब को अच्छी खबर, अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के बाद किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget