एक्सप्लोरर

Punjab Election: बीजेपी गठबंधन को पंजाब मिल सकती है बड़ी कामयाबी, बैंस ब्रदर्स भी बनेंगे हिस्सा

Punjab Election: बीजेपी के गठबंधन में एक और पार्टी जुड़ सकती है. बैंस ब्रदर्स की ओर से दावा किया गया है कि उनका बीजेपी के साथ गठबंधन लगभग फाइनल हो चुका है.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. लोक इंसाफ पार्टी पंजाब में बीजेपी (BJP) की अगुवाई वाले गठबंधन का हिस्सा बन सकती है. बीजेपी और लोक इंसाफ पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बात फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है और आधिकारिक तौर पर जल्द ही इसका एलान हो सकता है. पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पहले से ही बीजेपी के गठबंधन का हिस्सा है. 

लोक इंसाफ पार्टी का गठन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था. लोक इंसाफ पार्टी की लुधियाना में मजबूत पकड़ है. लोक इंसाफ पार्टी को बैंस ब्रदर्स ने बनाया है. सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस दोनों भाई लुधियाना से ही विधायक हैं. 

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून के मुताबिक एलआईपी की ओर से दावा किया है कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी पार्टी की बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर बात चल रही है. एलआईपी के प्रवक्ता ने कहा, ''हमारी गठबंधन को लेकर बात फाइनल स्टेज में है. जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा.''

बैंस ब्रदर्स लुधियाना में हैं मजबूत

लुधियाना में बैंस ब्रदर्स निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीत चुके हैं. लोक इंसाफ पार्टी बनाने के बाद भी बैंस ब्रदर्स को जीत मिली. बैंस ब्रदर्स बीजेपी गठबंधन से 12 सीटों की मांग कर रहे हैं. हालांकि बैंस ब्रदर्स के हिस्से 5 से 7 सीटें आ सकती हैं. 

बैंस ब्रदर्स के साथ बातचीत की वजह से बीजेपी ने अभी तक कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढिंढसा के साथ सीट समझौता फाइनल नहीं किया है. चारों दल जल्द ही सीट समझौता फाइनल करके उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं. 

Punjab Election 2022: आप के CM पद के चेहरे से आज उठ जाएगा पर्दा, जानिए भगवंत मान के अलावा और कौन-कौन है रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget