एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: जानिए- पंजाब में विधानसभा की कितनी हैं सीटें, 2017 के चुनाव में बीजेपी ने कितनी सीटें जीती थीं

पंजाब में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस, शिअद और AAP समेत सभी पार्टियां वोटर्स का ध्यान खिचने में लगी हुई हैं. वर्तमान में 117 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें कांग्रेस के पास हैं.

पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे. इस चुनाव में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं. आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थीं.

77 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बनाई थी सरकार

  • पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 77 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.
  • साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ था.
  • इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिअद और बीजेपी को केवल 18 सीटों पर ही जीत मिली थी. जिसमें से शिअद के खाते में 15 सीट और बीजेपी के खाते में केवल 3 सीटें आई थीं.
  • इस तरह 10 सालों से सत्ता में रहने वाली शिअद और बीजेपी का किला ध्वस्त हो गया. 2017 चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 में से 20 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा लोक इंसाफ पार्टी भी 2 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. 

बीजेपी का वोट शेयर था केवल 5.4 फीसद

  • अगर वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 38.5 प्रतिशत था.
  • आम आदमी पार्टी का 23.7 प्रतिशत वोट शेयर, शिअद का 25.7 प्रतिशत वोट शेयर और बीजेपी का वोट शेयर 5.4 प्रतिशत था.
  • 2017 के चुनाव में  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से 22 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी नेता राजेश कुमार को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. 

आपको बता दें कि इस साल होने वाले चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब के वोटर्स किसे वोट देते हैं. क्या एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आएगी या कोई और पार्टी. पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में पंजाब इकलौता ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है जबकि बाकी चार राज्यों में बीजेपी सरकार में है.

  • पाकिस्तान से सटे होने के कारण पंजाब सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अहम हो जाता है. बीजेपी के लिए इस बार पंजाब जीतना आसान नहीं होगा. क्योंकि कृषि कानून के कारण उसकी सहयोगी पार्टी शिअद अब गठबंधन से अलग हो चुकी है वही पंजाब के किसान बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. हालांकि कांग्रेस के लिए भी राह आसान नहीं है. दरअसल पार्टी के भीतर गुटबाजी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमिंदर सिंह पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई है. खबरों के मुताबिक चुनाव से पहले वे बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Election 2022 Date: देवभूमि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित, ये है पूरा शेड्यूल

UP Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखें घोषित, जानिए- कब और कितने फेज में होगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget