एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट शुक्रवार को होगी जारी, चन्नी का दो जगह से चुनाव लड़ना तय, पांच सांसद भी मैदान में उतरेंगे

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी नुकसान की भरपाई के लिए पांच सांसदों को मैदान में उतारेगी. युवा चेहरों को भी कांग्रेस की पहली लिस्ट में जगह मिल सकती है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रही है. कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में युवा चेहरों के अलावा पांच सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा. इसके अलावा पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) इस बार अपनी वर्तमान सीट चमकौर साहिब के साथ जालंधर के आदमपुर से भी चुनाव लड़ेंगे. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार दावा करते रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव में युवा चेहरों को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी. नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की मजबूत करने में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है. कांग्रेस पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 6 युवा चेहरों को मैदान में उतारा था.

कांग्रेस पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दो सीटों से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री चन्नी इस बार अपने वर्तमान सीट चमकौर साहिब के साथ जालंधर के आदमपुर से भी चुनावी मैदान में उतरेंगे. पार्टी की नजर प्रदेश 34 फीसदी दलित वोट बैंक पर है. इसे आम आदमी पार्टी के दलितों में वोट बैंक के काट के रूप में देखा जा रहा है.

कांग्रेस करना चाहती है नुकसान की भरपाई

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने स्क्रीनिंग कमिटी की बैठकों में 75 सीटों पर आम सहमति बना ली गई है. हालांकि सीईसी की पहली बैठक में 50 उम्मीदवारों के नामों पर ही चर्चा की जाएगी. जिसके बाद पहली सूची को जारी कर दिया जाएगा.

पंजाब कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में इस बार 5 सांसदों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया है. उनमें जसबीर गिल, गुरजीत सिंह औजला, प्रताप सिंह बाजवा, डॉक्टर अमर सिंह का नाम सामने आ रहा है. इन बड़े चेहरों को मैदान में उतार कर पार्टी नुकसान की भरपाई करना चाहती है.

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर का आरोप, पंजाब सरकार के कहने पर किसानों ने रोका था पीएम मोदी का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget