एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कुमार विश्वास के आरोपों पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं स्वीट आतंकवादी हूं जो तीर्थ यात्राएं करवाता है

कुमार विश्वार द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल ने आज बठिंडा में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वे स्वीट आतंकवादी हैं जो तीर्थयात्राएं करवाते हैं और अस्पताल बनवाते हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनावी माहौल के बीच हाल ही में आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासत में हडकंप मचा दिया है. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की वीडियो वायरल होने के बाद तमाम राजनीतिक दल अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं केजरीवाल ने भी आज बठिंडा में तमाम आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

मैं सबसे स्वीट आतंकवादी हूं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि, “ ये लोग आरोप लगा रहे है कि पिछले 10 साल से मैं देश के दो टुकड़े करने का प्लान बना रहा हूं जिसमें से एक पर में राज करूंगा. इसके हिसाब से तो में बहुत बड़ा आंतकवादी हो गया. इनकी सरकार ने मुझे पिछले 10 साल में गिरफ्तार क्यों नहीं किया. 3 साल राहुल गांधी और 7 साल मोदी जी की सरकार रही है. मुझे क्यों गिरफ्तार नहीं किया. पिछले कई साल से सारी ऐजेंसी क्या कर रही थी.. मुझे गिरफ़्तार क्यो नहीं किया. मुझे लगता है मैं सबसे स्वीट आतंकवादी हूं जो लोगों के लिये काम कर रहा है, दिल्ली में अस्पताल बना रहा है, लोगों को तीर्थ यात्रा करवा रहा है, ऐसे कोई आतंकवादी होता है क्या?

मोदी जी अब राहुल गांधी बन गए हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, ''पहले राहुल गांधी ने आतंकवादी बोला, लेकिन लोगों ने उन्हें सीरियसली नहीं लिया, क्योंकि लोग उन्हें गंभीर नहीं मानते. इसके बाद मोदी ने, प्रियंका गांधी जी ने और सुखबीर सिंह बादल ने भी उसी भाषा का इस्तेमाल किया. सभी लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं. मोदी जी अब राहुल गांधी बन गए हैं. राज्य में राहुल गांधी जी की पांच साल तक सरकार रही, लेकिन उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है. वो जनता से इस बात पर वोट मांग रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है. उनकी सरकार निकम्मी और भ्रष्ट थी.''

आप के खिलाफ पंजाब में सारे राजनीतिक दल एक हो गए हैं

केजरीवाल ने कहा कि, ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. पंजाब को घाटे में डाल दिया, बाक़ी सभी पार्टियों ने पंजाब के बच्चों को नशे में डुबो दिया. पंजाब पर 3 लाख करोड़ का क़र्ज़ा चढ़ा दिया है. लेकिन इस बार इसे बदलने के समय है. लेकिन इस बार एक नयी पार्टी सामने हो ईमानदार पार्टी हो. बाक़ी सारी पार्टियाँ आम आदमी पार्टी को गोली देने में लगे हैं.  ऐसा लगता है रात को सब साथ मिलकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में बात करते हैं और सुबह मुझे और भगवंत को एक ही भाषा में गाली देते है.  सब एक तरह की बातें करते हैं. हमने ऐसा क्या कर दिया? हम तो ये कह रहे है कि दिल्ली में जो काम किये है वही पंजाब में कर के दिखायेंगे. बिजली फ़्री करेंगे पानी फ़्री करेंगे. बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे, अस्पतालों को ठीक करेंगे और मोहल्ला क्लीनिक बनायेंगे. इस बार सारे पंजाबी बीजेपी अकाली कांग्रेस सभी का सिस्टम हटाओ और भगवंत को सीएम बनाओ ताकि पंजाब में बदलाव हो सके.

ये भी पढ़ें

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने अमरिंदर सिंह पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, सीएम पद से हटाने की वजह भी बताई

AAP के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने Arvind Kejriwal पर बोला हमला, Punjab को बांटने के लगाए आरोप

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget