एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Death: पंजाब के DGP वीके भावरा बोले सिद्धू मूसेवाला को कभी नहीं कहा गैंगस्टर, करते हैं सम्मान 

Punjab News: पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भावरा ने कहा है कि, उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) एक गैंगस्टर था. वो मूसेवाला का सम्मान करते हैं. 

Punjab DGP VK Bhawra Reaction on Sidhu Moosewala: आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भावरा (Punjab DGP VK Bhawra) ने सोमवार को अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा. मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने यहां अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिन पहले डीजीपी की तरफ से मूसेवाला पर दिए गए एक बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है. अपने बयान को स्पष्ट करते हुए डीजीपी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के लिए उनके मन में सबसे ज्यादा सम्मान है और वो पंजाब (Punjab) के एक प्रसिद्ध कलाकार और सांस्कृतिक प्रतीक थे.

करते हैं मूसेवाला का सम्मान
डीजीपी ने कड़े शब्दों में हत्या की निंदा की और कहा कि जांच जारी है और न्याय दिलाने के लिए जल्द ही अपराधियों को  गिरफ्तार किया जाएगा. डीजीपी भावरा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि मूसेवाला एक गैंगस्टर था या गैंगस्टरों से जुड़ा था. डीजीपी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह की ओर से गोल्डी बरार (Goldy Brar) ने जिम्मेदारी ली है. जांच में हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि, उन्हें मीडिया के एक वर्ग की तरफ से गलत तरीके से पेश किया गया है और वो मूसेवाला का बहुत सम्मान करते हैं. 

की गई थी सुरक्षा में कटौती
सरकार की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में रविवार को दिनदहाड़े मानसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी गई, वो 29 वर्ष के थे. मूसेवाला महिंद्रा थार एसयूवी में सवार थे, जब हमलावरों ने सिंगर और उनके 2 दोस्तों पर 20 से अधिक राउंड फायर किए, उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मूसेवाला को सात-आठ गोलियां लगीं. मूसेवाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि मूसेवाला को मृत लाया गया, जबकि 2 अन्य को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. 

सुरक्षा हटाने के बाद हुई हत्या 
ये घटना पंजाब पुलिस की तरफ से पूर्व विधायकों, 2 तख्तों के जत्थेदारों, डेरों के प्रमुखों और पुलिस अधिकारियों सहित 420 से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश के एक दिन बाद हुई है. मूसेवाला के 4 बंदूकधारियों में से 2 को नए सरकारी आदेश के साथ वापस ले लिया गया था. जब वारदात हुई, तब मूसेवाला बिना सुरक्षा के थे. उनकी गाड़ी बुलेटप्रूफ भी नहीं थी. पुलिस ने बताया कि आमतौर पर वो आने-जाने के लिए बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल करते थे.

ये भी पढ़ें:

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद उठ रहे सवाल, जानें- मान सरकार बनने के बाद कब-कब बिगड़ी कानून व्यवस्था

Sidhu Moosewala के पिता बोले- मुझे मेरे बेटे की हत्या का इंसाफ दिला दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget