एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद उठ रहे सवाल, जानें- मान सरकार बनने के बाद कब-कब बिगड़ी कानून व्यवस्था

Sidhu Moose Wala: 10 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद से अब तक पंजाब में कई हत्याएं हो चुकी हैं. जिसको लेकर भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Punjab News: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को मानसा में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही जब से पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनी है तब से ही राज्य में कानून व्यवस्था की हालत लचर है. 

भगवंत मान सरकार में हत्यायों का दौर
दरअसल 10 मार्च 2022 को पंजाब में चुनावी नतीजे आए थे और 16 मार्च को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी. लेकिन 10 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद से अब तक पंजाब में कई हत्याएं हो चुकी हैं. जिसको लेकर भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पंजाब में कब-कब कानून व्यवस्था के मामले सामने आए हैं.  

Sidhu Moose Wala Murder: सलमान खान को मारने के लिए किलर भेज चुका है Lawrence Bishnoi, गैंग में हैं 600 से ज्यादा मेंबर  

पंजाब में कानून व्यवस्था के मामले
राज्य में 10 मार्च 2022 चुनावों के नतीजे आए. नतीजों में आम आदमी पार्टी को रिकॉड पूर्ण बहुमत मिला. मगर तभी चार दिन बाद 14 मार्च 2022 को पंजाब के जालंधर के कबड्डी प्लेयर संदीप सिंह नंगल की 20 राउंड फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी. वहीं 5 अप्रैल 2022 को पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

सिद्धू मूसेवाला पर बरसाईं 30 राउंड गोलियां 
नई नवेली भगवंत मान की सरकार में हत्या का दौर यहीं नबीं रुका. 29 अप्रैल 2022 को पटियाला में काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान हिंसक झड़प हुई. जिसमें दोनों गुटों में तलवारें चलीं,  पत्थरबाजी हुई. इस झड़प में पुलिस समेत कई लोग जख्मी हो गए थे. इसके अलावा 9 मई 2022 को मोहाली के सेक्टर 77 में सोमवार को पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर की हाई सिक्योरिटी वाली इमारत पर रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड से हमला किया गया. 29 मई 2022को पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े 30 से भी ज्यादा राउंड गोलियां बरसा कर हत्या कर ही गई.

Sidhu Moosewala के पिता बोले- मुझे मेरे बेटे की हत्या का इंसाफ दिला दो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget