एक्सप्लोरर

Punjab में बदले हुए तेवर के साथ नज़र आएगी कांग्रेस, इन बातों से मिले संकेत

Punjab News: कांग्रेस पार्टी पंजाब में नए तेवर के साथ काम करते हुए नज़र आ सकती है. कांग्रेस ने बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है. कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. अमरिंदर सिंह की नियुक्ति के बाद से राज्य में कांग्रेस पार्टी के तेवर बदले हुए नज़र आ रहे हैं. अमरिंदर वडिंग ने साफ कर दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसके पहले अमरिंदर राजा वडिंग, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान वडिंग और बाजवा के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, विधायक दल के उप नेता राजकुमार छब्बेवाल और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद थे.

इसी मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य में तेवर बदलने के संकेत दिए गए. मुलाकात के बाद वडिंग ने कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

एक्शन में है कांग्रेस पार्टी

बाद में वडिंग और प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की. राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ''राहुल जी हमारे नेता हैं और उनके साथ हमारी यह शिष्टाचार मुलाकात थी.''

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया गया है. इस चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस पार्टी ने उन नेताओं पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जिन्होंने पिछले कुछ वक्त से पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपना रखे थे.

Himachal Pradesh Election: आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, राज्य ईकाई को भंग किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget