एक्सप्लोरर

CM उमर अब्दुल्ला के बयान से चढ़ा सियासी पारा, भड़क गई कांग्रेस, पूछा, 'आप...'

Congress Targets Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर से सरप्लस पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ट्रांसफर करने के लिए नहर बनाने के प्रस्ताव पर सीएम अब्दुल्ला से सवाल किया गया था.

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ऐसा बयान दे दिया कि अब सहयोगी पार्टी कांग्रेस ही उनपर भड़क गई है. दरअसल, दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी देने के लिए नहर बनाने के लिए किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जाएगी. उनके इस बयान पर पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आम, कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल ने निशाना साधा है. 

113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण के प्रस्ताव पर बोले उमर अब्दुल्ला

सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (20 जून) को जम्मू में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को पहले अपने जल का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए. मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से सरप्लस वाटर को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ट्रांसफर करने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण के प्रस्ताव पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे, ताकि इसे पड़ोसी देश पाकिस्तान में जाने से रोका जा सके.

उमर अब्दुल्ला इस मामले पर एकतरफा निर्णय नहीं ले सकते- आप

सीएम अब्दुल्ला की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता पर जानबूझकर जल मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि नदी के पानी पर निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इसलिए उमर अब्दुल्ला इस मामले पर एकतरफा निर्णय नहीं ले सकते.’’ आप प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि पंजाब को पानी की जरूरत है, इसलिए उसे सिंधु नदी के पानी में भी हिस्सा मिलना चाहिए.

अब्दुल्ला अब्दुल्ला मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे- कांग्रेस

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है, जब प्रस्तावित नहरों का निर्माण पाकिस्तान में पानी बहने से बचाने के लिए किया जा रहा है.’’ उन्होंने दावा किया कि अब्दुल्ला इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने सीएम अब्दुल्ला से सवाल किया, ‘‘आप पानी कहां भेजेंगे और नहरों का रुख कहां मोड़ेंगे?’’

शिरोमणी अकाली दल ने सीएम अब्दुल्ला के बयान पर क्या कहा?

शिरोमणी अकाली दल ने भी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पर उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने पंजाब के नदी जल का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान को देकर पंजाब के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया था, जहां से नदी नहीं बहती है.’’

चीमा ने आरोप लगाया, ‘‘हर बार पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है. हमारे राज्य से नदियों का पानी छीन लिया गया.’’उन्होंने अब्दुल्ला पर पंजाब के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया.

चीमा ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित रखने की केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से केंद्र सरकार को ‘‘पूर्ववर्ती इंदिरा गांधी सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए गए अन्याय को सुधारने’’ का ऐतिहासिक अवसर मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget