एक्सप्लोरर

'आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अकेला खड़ा है', मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता रंधावा का निशाना

Punjab News: कांग्रेस MP सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अक्सर यह कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में देश के लिए क्या किया है? वे अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं.

Sukhjinder Singh Randhawa on PM Modi: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें बार-बार यह कहने की बजाय कि “कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया”, यह सोचना चाहिए कि उन्होंने खुद अपने कार्यकाल में क्या किया है. रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर बैठने के बाद भी नरेंद्र मोदी ऐसी बातें करके जिम्मेदारी से बच नहीं सकते.

कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई- रंधावा
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के सिवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश को लूटा है.” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रंधावा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, हरित क्रांति लाई, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और गरीबों के लिए घर देने की शुरुआत की. पंजाब में धान की जो पैदावार होती है, उसे मौजूदा सरकार नहीं उठा पाती. 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. मोदी जी ने ट्रंप के कहने पर सीजफायर कर दिया, जबकि हमें पाकिस्तान के चार टुकड़े करने चाहिए थे.”

आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अकेला खड़ा है- रंधावा
रंधावा ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं, वो केवल चुनावी फायदे के लिए लिए गए हैं, जबकि कांग्रेस का हर कदम देश की प्रगति के लिए था. उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अकेला खड़ा है और कोई देश उसके साथ नहीं दिखता. ऐसे में प्रधानमंत्री को आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि उन्होंने अपने 10 सालों के कार्यकाल में क्या सकारात्मक बदलाव किए.

इस बीच, हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच हिसार से सांसद जय प्रकाश ने बताया कि हाल की बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर रणनीति बनी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी राज्यों में निष्पक्ष और मजबूत संगठन खड़ा करना चाहते हैं. वहीं, जब हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि कई कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं, तो जय प्रकाश ने इसे खारिज करते हुए कहा, “कांग्रेस विधायकों को कोई खरीद नहीं सकता.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget