एक्सप्लोरर

Punjab Crime: तरनतारन में महिला ने कांग्रेस नेता को दौड़ाकर मारी गोली, रिवाल्वर के साथ आरोपी फरार

तरनतारन जिले में एक महिला द्वारा कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद महिला रिवाल्वर के साथ फरार हो गई.

Punjab News: पंजाब में लगातार बढ़ रहे क्राइम से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है. पहले अजनाला की घटना, फिर गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या को अभी कुछ दिन ही बीते थे कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के पट्टी से एक कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी. जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. 

महिला ने रिवाल्वर से मारी गोली
पंजाब का तरनतारन जिला भी इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है. वही अब हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल अपने रिजॉर्ट एसबीआई में बैठे हुए थे. इस दौरान रिजॉर्ट में ही काम करने वाली एक महिला उनके ऑफिस में दाखिल हुई. महिला के हाथ में रिवाल्वर देखकर मेजर सिंह धालीवाल भागने लगे. इस दौरान महिला ने उन्हें गोली मार दी. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे इस दौरान रास्ते में मेजर सिंह की मौत हो गई. 

मौके से फरार हुई आरोपी महिला
कांग्रेस नेता मेजर सिंह की मौत के बाद आरोपी महिला अमनदीप कौर मौके से फरार हो गई और अपने साथ रिवाल्वर भी ले गई. तरनतारन एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी महिला अमनदीप कौर पिछले चार सालों से कांग्रेस नेता के रिजॉर्ट में सजावट का काम करती थी. वो वही रिजॉर्ट में ही रहती थी. आरोपी महिला अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है. एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मृतक मेजर सिंह के बेटे रणजीत सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वही हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्दी ही अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीटेक के छात्र को तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget