एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: सीएम चरणजीत चन्नी ने विदेश मंत्रालय को लिखा लेटर, यूक्रेन में फंसे पंजाबियों की मदद का मुद्दा उठाया

Russia Ukraine War: पंजाब के हजारों स्टूडेंट्स यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई करने जाते हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने इन स्टूडेंट्स की मदद का मुद्दा उठाया है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है. यूक्रेन (Ukraine) में पंजाब के हजारों छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने विदेश मंत्रालय से वहां फंसे पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की है.

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेटर भी लिखा है. चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने लेटर में लिखा, ''पंजाब की सरकार वहां मौजूद भारतीय मूल के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. हम उनकी वापसी के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है.''

भारत यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक हवाई मार्गों को सक्रिय करने सहित अन्य आकस्मिक योजनाओं पर काम कर रहा है. यूक्रेन में तेजी से बदलती हुई परिस्थितियों को देखते हुए कुछ आकस्मिक योजनाओं को लागू करने के लिए विदेश मंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की. आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है.

चन्नी ने पीएम मोदी से भी मांगी मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इससे पहले यूक्रेन में फंसे पंजाबियों सहित अन्य भारतीयों को बचाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है. चन्नी ने ट्वीट किया, ''रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर काफी चिंतित हूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भारतीयों और विशेष रूप से पंजाबियों के बचाव और सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं, जो युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे हुए हैं.''

रूस यूक्रेन में एक सैन्य अभियान चला रहा है. इसके मद्देनजर भारतीय दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे शांत रहें और जहां भी हों सुरक्षित रहें. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब 18 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं.

Navjot Singh Sidhu के रोड रेज मामले पर अब दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने वकील से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget