एक्सप्लोरर

Punjab: सीएम भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना, कहा- 'महाराजाओं के सत्ता में रहने के बावजूद...'

सीएम भगवंत मान ने कहा कि शहर में कई सारी परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई हैं लेकिन उनकी सरकार पटियाला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इन सभी परियोजनाओं को फास्ट-ट्रैक मोड पर रखा गया है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (20 जनवरी) को पटियाला के विकास के मुद्दे पर पूर्व सीएम और बीजेपी नेताअमरिंदर सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. मान ने कहा कि महाराजाओं के सत्ता में होने के बावजूद पटियाला विकास में पिछड़ गया क्योंकि महाराजाओं ने अपने स्वार्थ सिद्ध किये.

'महाराजा शहर से ज्यादा खुद के विकास के लिए चिंतित रहे'

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पटियाला के तत्कालीन शाही परिवार के वंशज हैं. पटियाला में 167 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद ने आरोप लगाया कि सत्ताधारियों ने शहर के विकास की बजाए अपने महलों को सजाया. उन्होंने कहा कि यह एक विडंबना ही है कि महाराजा सत्ता में रहने के बाद शहर के विकास के बजाय अपने विकास के लिए ज्यादा चिंतित रहे.

'पूर्व सत्ताधारियों की वजह से फीड़ी पड़ गई शहर की चमक'

सीएम मान ने कहा कि वैसे तो पटियाला को बागों का शहर कहा जाता है लेकिन पिछले कुछ सालों से सत्ता में बैठे लोगों की उदासीनता की वजह से इस शहर की चमक फीकी पड़ गई है. उन्होंने आगे कहा कि पटियाला के रहने वाले पंजाब के शासक शहर के विकास के प्रति लापरवाह बने रहे.

अमरिंदर सिंह ने किया पलटवार

वहीं भगवंत मान के आरोपों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर कहा, 'कितनी विडंबना है, कि भगवंत मान पटियाला आते हैं और कहते हैं कि मैंने शहर के लिए कुछ नहीं किया और फिर उन्हीं परियोजनाओं की घोषणा करते हैं जिन्हें मेरे कार्यकाल में शुरू किया गया था और जो पूरा होने के करीब हैं.क्या सीएम बताएं कि उन्होंने शहर या राज्य को कौन सी नई परियोजनाएं दी हैं.'

वहीं भगवंत मान ने कहा कि शहर में कई सारी परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई है, लेकिन उनकी सरकार पटियाला में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन सभी परियोजनाओं को फास्ट-ट्रैक मोड पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि यदि काम समय पर पूरा नहीं होता तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Punjab News: दिल्ली में 'नहीं' तो पंजाब ही सही! ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को विदेश भेजेगी AAP की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget