एक्सप्लोरर

Punjab: सीएम भगवंत मान का एलान- हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी नेशनल-इंटरनेशनल फ्लाइट

शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर बहुत ही जल्द हलवारा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट में बदला जाएगा. इसके लिए 161 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया गया है

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने आज लुधियाना (Ludhiana) व मालवा इलाके के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सीएम मान ने एलान किया है कि वो केंद्र सरकार के साथ मिलकर बहुत ही जल्द हलवारा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट में बदलने जा रही है. इसके साथ ही बहुत जल्द इस एयरपोर्ट से नेशनल व इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू की जाएगी. देश के महान शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर आज पंजाब सरकार के तरफ से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम में सीएम भगवंत मान पहुंचे थे. यहां पर सीएम मान ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रध्दांजलि दी और नमन किया. 

161 एकड़ जमीन का अधिग्रहण
सीएम मान ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने से लुधियानावासी व मालवा इलाके के विदेशों में बसे पंजाबियों को अब दिली एयरपोर्ट पर नहीं उतरना पड़ेगा. इन लोगों को अब सीधे यहीं से फ्लाइट मिलेगी. इस एयरपोर्ट के लिए पंजाब सरकार टर्मिनल बनाएगी. इसके लिए 161 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है और इस पर करीब 48.9 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. केंद्र सरकार के साथ मिलकर सारी फॉरमैलिटी को पूरा किया जाएगा. वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार से बात करके शहीद करतार सिंह सराभा को भारत रत्न अवार्ड देने की मांग की जाएगी. साथ ही कोमी शहीद का दर्जा देने के लिए भी केंद्र सरकार से अपील की जाएगी. 

स्कूल के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर
वहीं पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे. बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है.  मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें.

ये भी पढ़ें-

Punjab: पंजाब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख में हुआ था सौदा
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget