एक्सप्लोरर

Exclusive: पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- 'अरविंद केजरीवाल जल्द जेल से आएंगे बाहर, संविधान बचाना है'

Bhagwant Mann Exclusive: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि हमें संविधान को बचाना है.

Bhagwant Mann Exclusive: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि जल्द ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि हम लोकसभा चुनाव में काम पर वोट मांग रहे हैं. हम काम गिना रहे हैं. पंजाब में हम सभी 13 सीटों पर चुनाव जीतेंगे. हम नफरत और मंगलसूत्र की बात नहीं कर रहे हैं. 10 साल बाद भी पीएम मोदी को मंगलसूत्र पर वोट मांगने पड़ रहे हैं तो ये शर्म की बात है.

भगवंत मान ने कहा, ''ये चुनाव संविधान और देश बचाने का चुनाव है. अगर संविधान ही नहीं बचेगा तो हम पार्टी लेकर क्या करेंगे, सीएम बनकर क्या करेंगे.''

उन्होंने कहा, ''पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन के बिना चुनाव लड़े जाने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि इंडिया गठबंधन, कई पार्टियों का गठबंधन है. जहां जो बीजेपी को हरा सकता है, उसे हराने के लिए योजना बनी है. बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लड़ रही हैं. पंजाब में हम जीत रहे हैं, तो हम लड़ रहे हैं.''

अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने पर भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस की अपनी राजनीति है. लवली पहले भी बीजेपी में रहे हैं. 

बीजेपी की सीटों को लेकर भगवंत मान का दावा

मान ने कहा कि पीएम मोदी के पास कुछ चुनिंदा शब्द हैं. श्मशान, कब्रिस्तान, हिंदू, मुसलमान, पाकिस्तान, मंगलसूत्र, गाय, भैंस और बकरी है. उनके पास विज्ञान, ज्ञान, बेरोजगारी और नौकरी शब्द नहीं है. अबकी बार 400 पार नहीं होगा, अबकी बार 220 क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात पर भगवंत मान ने कहा कि शीशे के आर-पार मुलाकात हुई. दो मुख्यमंत्रियों को ऐसे मुलाकात करवाई गई. 

इस्तीफे की मांग पर भगवंत मान का जवाब

बीजेपी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दिए जाने की मांग किए जाने पर मान ने कहा कि आप किसी पर भी झूठा केस डाल देंगे और कहेंगे इस्तीफा दो. ये किस कानून में लिखा है. क्यों दें? हमने दिल्ली की जनता से सर्वे में पूछ लिया कि इस्तीफा देना चाहिए या नहीं. जनता ने नहीं कहा. मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में क्या किया इन्होंने. सबसे ताजा उदाहरण चंडीगढ़ है.

भगवंत मान ने कहा, ''पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक एक भी भ्रष्टाचारी नहीं छोड़ूंगा, सभी को अपनी पार्टी में ले लूंगा. आदर्श घोटाला और बीजेपी का पट्टा डाला और चल वाशिंग मशीन में. बीजेपी सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है.''

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में राज्यपाल और दिल्ली में उपराज्यपाल तंग कर रहे हैं. सफेद हाथी हमें तंग कर रहे है. राजभवन सिर्फ तंग करता है. सिर्फ केंद्र से शिकायत करता है.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पार्टी में रोल को लेकर मान ने कहा कि हमारी पार्टी में बॉस कल्चर है. हम एक परिवार हैं. 

उन्होंने कहा कि हमारे यहां समाज में एकजुटता है. पाकिस्तान भी ड्रग्स भेजकर, ड्रोन भेजकर, गैंगस्टर भेजकर परेशान करता है, लेकिन हमारी बॉन्डिंग खत्म नहीं हुई है. पंजाब में निवेश हो रहा है. कंपनियों को जल्द से जल्द एनओसी मिल जाती है.

पंजाब की फीरोजपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget