एक्सप्लोरर

Amritsar Temple Blast: अमृतसर में मंदिर पर हुए हमले को लेकर क्या बोले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान?

Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर के ठाकुर द्वारा मंदिर पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Amritsar Temple Blast: पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड से हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी. उन्होंने साथ ही कहा, "ड्रोन पाकिस्तान से आ रहे हैं. मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य सुरक्षित है.. शांति भंग करने की हमेशा कई कोशिशें समय समय पर होती रहती हैं. ड्रग्स, गैंगस्टर, जबरन वसूली इसी का हिस्सा हैं.''

सीएम मान ने कहा, ''दूसरे राज्यों में होली के त्योहार के दौरान पुलिस को जुलूसों के दौरान लाठीचार्ज करना पड़ता लेकिन पंजाब में ऐसी चीजें नहीं होती. पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है."

पुलिस ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है. 

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं. 

कब की है घटना?

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं तथा जांच जारी है. पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को भी निशाना बनाया गया है और विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं.

लुधियाना में होली पर मस्जिद के पास पथराव के बाद तनाव, 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या बोली पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget