एक्सप्लोरर

पंजाब के बरनाला में CM भगवंत मान की बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनी लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

Punjab CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल-एनालॉग सुविधाओं और अन्य आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार (19 जुलाई) को बरनाला जिले को एक बड़ी सौगात दी है. उन्होंने यहां 2.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए आठ आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया. यह कदम विशेष रूप से युवाओं में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया है.

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भदौड़ और महल कलां विधानसभा क्षेत्रों में स्थित इन पुस्तकालयों का उद्घाटन आज किया गया. उन्होंने बताया कि शहिणा, धौला, तलवंडी, मझूके, कुत्बा, दीवाना, वजीदके कलां और ठुलीवाल गांवों में निर्मित इन आठ पुस्तकालयों पर कुल 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. प्रत्येक पुस्तकालय लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है.


पंजाब के बरनाला में CM भगवंत मान की बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनी लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

हाईटेक होंगी लाइब्रेरी
भगवंत सिंह मान ने बताया कि ये पुस्तकालय आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त हैं, जिनमें कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं.

'लक्ष्य हासिल करने में मिलेगी मदद'
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुस्तकालयों ने विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की एक नई आशा जगाई है. अब दूरदराज़ गांवों के छात्र भी अपने गांवों में रहकर पुस्तकें पढ़कर वैश्विक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय न केवल छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाएंगे, बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायता करेंगे.

'युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना मकसद'
सीएम मान ने यह भी आशा व्यक्त की कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और समृद्धि को सुनिश्चित करने में सार्थक भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनें.

'लाइब्रेरी दिखाएगी दिशा'
भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय युवाओं के भविष्य को दिशा दिखाएंगे और उन्हें अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, टेक्नोक्रेट और अन्य उच्च पदों तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे वे देश की सेवा कर सकें.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल-एनालॉग सुविधाओं और अन्य आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है. इनमें समकालीन साहित्य, सिलेबस की पुस्तकें और विश्व साहित्य के चयनित ग्रंथ उपलब्ध हैं, जो एक समृद्ध अध्ययन अनुभव प्रदान करते हैं.

'ज्ञान और साहित्य का खजाना'
भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य का सच्चा खजाना हैं. यह गर्व और संतोष की बात है कि इनमें विभिन्न विषयों की बहुमूल्य पुस्तकें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करती हैं.


पंजाब के बरनाला में CM भगवंत मान की बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनी लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

'पाठकों के लिए अनमोल धरोहर'
उन्होंने बताया कि इनमें दुर्लभ पुस्तकें भी संग्रहित की गई हैं, जो पाठकों के लिए अनमोल धरोहर हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये पुस्तकालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये पुस्तकालय युवाओं को हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने के काबिल बनाएंगे, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष स्थानों तक पहुंचने के लिए पंजाब से हीरे पैदा हो सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अरविंद केजरीवाल बोले- 'अब तक सबने पंजाब को लूटा था लेकिन...'
पंजाब की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अरविंद केजरीवाल बोले- 'अब तक सबने पंजाब को लूटा था लेकिन...'
मोगा में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, हवलदार की हालत नाजुक
मोगा में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, हवलदार की हालत नाजुक

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget