एक्सप्लोरर

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे

पंजाब के CM भगवंत मान के मुख्यमंत्री कार्यालय की CBI जांच के दावे पर बिक्रम मजीठिया ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भ्रष्टाचार, DA मामले और अधिकारियों की भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए.

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े मामले की जांच CBI को सौंप दी है. उन्होंने इसे भगवंत मान की ईमानदारी के दावे पर बड़ा सवाल बताया.

मजीठिया ने कहा कि ED की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय और घर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. उनके मुताबिक, अब हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपते हुए दो महीने में रिपोर्ट देने को कहा है.

'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब उतर गया'

मजीठिया ने अपने बयान में कहा कि यह एक 'लैंडमार्क जजमेंट' है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्यमंत्री कार्यालय की CBI जांच के आदेश दिए गए हैं.

अमृतसर: घर लौट रहे ASI सुखचैन सिंह पर फायरिंग, 3 बाइक सवारों ने चलाई गोली

मजीठिया के मुताबिक, CBI जांच का मतलब है कि जिन लोगों को पंजाब पुलिस से बचाया जा रहा था, अब उनकी जांच होगी. उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना 'अली बाबा चालीस चोर' से की और राजवीर घुम्मण, OSD रोमी महाजन, जितिन गोयल, नितिन गोयल, बीर दविंदर समेत कई लोगों के नाम लिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों पर पंजाब के खजाने की बहुत बड़ी लूट करने, अपना घर भरने और पैसे विदेश भेजने के आरोप हैं.

'पासपोर्ट जब्त किए जाएं ताकि देश छोड़कर न भाग सकें'

मजीठिया ने मांग की कि जिन लोगों के नाम इस मामले में सामने आ रहे हैं, उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होना चाहिए ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें. मजीठिया ने मुख्य सचिव कैप्टन सिना टोपी सिना पर भी गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि अधिकारी ने अदालतों से झूठ बोला और DA से जुड़े मामलों में कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले की भी CBI जांच हो तो कई चीजें सामने आ सकती हैं.

DA मामले में कोर्ट को गुमराह करने का आरोप

कर्मचारियों के DA के मामले को लेकर मजीठिया ने कहा कि इसमें झूठे हलफनामे दाखिल करने का मामला सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. मजीठिया ने कहा कि अदालत ने इस मामले में क्रिमिनल कंटेम्प्ट शब्द का इस्तेमाल किया है.

उन्होंने बताया कि मामले में अगली तारीख भी लगी है और अधिकारी को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि DA के मामले में कोर्ट से झूठ क्यों बोला गया और कर्मचारियों को उनका हक क्यों नहीं दिया जा रहा है.

'सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल करने की बात भी साफ नहीं'

मजीठिया ने कहा कि सरकार की तरफ से यह कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल कर दी गई है, लेकिन उनके मुताबिक वहां पिछले आदेश में उठाई गई आपत्तियों को भी अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की CBI जांच और हाईकोर्ट से कथित तौर पर झूठ बोलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई इस पूरे मामले का बड़ा हिस्सा है.

GMADA और IAS अधिकारियों पर भी लगाए आरोप

मजीठिया ने IAS गर्ग का नाम लेते हुए भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी उसे अंदर किया था और अगर अब उसकी जांच होती है तो कई चीजें सामने आएंगी.

उन्होंने GMADA में दस हजार करोड़ रुपये की कथित लूट का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है. मजीठिया ने लाइसेंस बनाने के पैसे और आर्म्स लाइसेंस के बदले लिए गए पैसों जैसे कई मामलों के सामने आने की बात कही.

ED ने चैट रिकवर कर पंजाब पुलिस को दी- मजीठिया 

मजीठिया ने दावा किया कि शायद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की इतनी सारी चैट ED ने रिकवर करके पंजाब पुलिस को दीं और मामला दर्ज करने के लिए कहा. उन्होंने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.

मजीठिया ने कहा कि DGP गौरव यादव के समय पंजाब का कानून-व्यवस्था तंत्र पूरी तरह कमजोर हो गया है. उन्होंने कहा कि रोज ASI पर गोलियां चल रही हैं और झूठ बोलकर इन मामलों को दबाने या कवर-अप करने की कोशिश की जा रही है.

अवैध खनन को लेकर भी सरकार पर निशाना

मजीठिया ने कहा कि अगर अब जांच आगे बढ़ती है तो अवैध रेत खनन करने वाले लोग भी कानून के शिकंजे में आ सकते हैं. उन्होंने अमृतसर ग्रामीण के SSP चहल, राजवीर घुम्मण के भाई, अंगद धालीवाल और अन्य लोगों के नाम लेते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप लगाए.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रावी नदी के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि सेना ने भी इन हालात को उजागर किया है.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे थे. उन्होंने GMADA की कथित लूट, निजी डेवलपर्स को मदद देने और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जुड़े मामले का जिक्र किया.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि अमन अरोड़ा गौरव धीर के साथ मिलकर बड़ी लूट कर रहे थे और उन्हें किस तरह की अनुमति दी गई, ये सारे मामले आने वाले समय में सामने आएंगे.

भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया के नाम लिए

अपने बयान में मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के नाम भी लिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य भूमिका भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और IAS अधिकारियों कैप्टन सिना टोपी सिना, गर्ग, सुनील गुप्ता समेत कई लोगों की है. उन्होंने कहा कि सूची बहुत लंबी है.

मजीठिया ने भगवंत मान और उनके परिवार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि परिवार ने पांच-पांच करोड़ रुपये के कार्यक्रम करवाए. इसके अलावा उन्होंने बलात्कार के आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें अमेरिका पहुंचाने जैसे आरोप भी लगाए.

'CBI जल्द मामला दर्ज करे और पैसे की रिकवरी हो'

मजीठिया ने CBI से उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द मामला दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप हैं, उनसे पैसों की रिकवरी की जाए और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं. उन्होंने परिवारों की भी पूरी तरह जांच किए जाने की मांग की.

मजीठिया ने आरोप लगाया कि लूट का पैसा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य जगहों पर भेजा गया है. उनका कहना है कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, वे सभी पकड़े जाएंगे और यह पैसा वापस सरकारी खजाने में जमा होगा.

कर्मचारियों के 15 हजार करोड़ रुपये का भी जिक्र

मजीठिया ने कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ 15 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई है और सरकार ने उनके साथ धोखा किया है.

उन्होंने कहा कि DA के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है और कोर्ट से कथित तौर पर झूठ बोलने के मामले में क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई हो रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा और उनका बकाया उन्हें दिया जाएगा.

'पंजाब के लिए अब बेहतर दिन आएंगे'

मजीठिया ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महंगाई और सरकार की खराब कार्यप्रणाली के कारण पंजाब की स्थिति खराब हो रही है.

उन्होंने दावा किया कि यह सरकार भी टूटेगी और सरकार गिरेगी. मजीठिया ने 'माई सरकार' के जरिए शिक्षा मॉडल के कथित पर्दाफाश का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में कई और मामलों का भी पर्दाफाश होगा.

पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला

उन्होंने लोगों से अपने-अपने पेज से लाइव होकर अपनी बात रखने की अपील की. साथ ही उन्होंने 'जुगनू मीडिया' और 'केजरी मीडिया' पर भरोसा नहीं करने की बात कही.

मजीठिया ने उन विपक्षी सदस्यों और चैनलों को बधाई दी, जो उनके मुताबिक पंजाब के प्रति हमदर्दी रखते हैं और पंजाब की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि CBI जांच करवाकर पंजाब के प्रति बहुत बड़ी सेवा की गई है.

 

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget