एक्सप्लोरर

Punjab Officers Transfer: मुक्तसर, तरन तारन के SSP समेत पांच IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Punjab Officers Transfer: आप विधायक ने SSP गुरमीत सिंह चौहान पर उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने आरोप लगाया था, जिसके बाद तबादला कर अश्विनी कपूर को तरन तारन का नया SSP बनाया गया है.

Punjab Police Officers Transfer: पंजाब में मुक्तसर और तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) समेत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का गुरुवार (28 सितंबर) को तबादला कर दिया गया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी. मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेंगे. आदेश के अनुसार गिल की जगह बी एस मीणा को मुक्तसर का एसएसपी बनाया गया है.

आईपीएस हरमनबीर सिंह गिल के स्थानांतरण से पहले मुक्तसर के छह पुलिसकर्मियों पर एक अधिवक्ता के कथित उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिनमें एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारी भी थे. इनमें से एसपी और दो अन्य पुलिसकर्मियों को बुधवार (27 सितंबर) को गिरफ्तार कर लिया गया. तबादला आदेश के अनुसार तरन तारन के एसएसपी रहे आईपीएस अधिकारी गुरमीत सिंह चौहान भी डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे.

तरन तारन एसएसपी पर आप नेता ने लगाये ये आरोप
एक दिन पहले ही खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान पर उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने का आरोप लगाया था. गुरमीत सिंह चौहान की जगह अश्विनी कपूर को तरन तारन का नया एसएसपी बनाया गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुखविंदर सिंह छीना को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पटियाला रेंज) के पद पर तैनात किया गया है. पंजाब के कैडर के आईपीएस जीएस संधू को पुलिस महानिरीक्षक (फरीदकोट रेंज) का प्रभार दिया गया है. जीएस संधू ने आईपीएस अधिकारी अजय मलूजा की जगह ली है. 

कब-कब हुए बड़े फेरबदल?
इसी कड़ी में धनप्रीत कौर को कौस्तुभ शर्मा की जगह पुलिस उप महानिरीक्षक (लुधियाना रेंज) बनाया गया है. इससे पहले बीते जून माह में 4 आईएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादला कर दिया गया था, जबकि मई में 7 उपायुक्तों और 39 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. इसी तरह अगस्त माह में भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के 15 आईएस और 16 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. 

ये भी पढ़ें: Punjab Crime News: होशियापुर में दुकान पर बैठे पूर्व सरपंच पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget