एक्सप्लोरर

Punjab Budget: पंजाब में किस दिन आएगा बजट? सीएम भगवंत मान ने तारीख का किया एलान

Punjab Budget 2024: सीएम भगवंत मान ने गुरुवार (22 फरवरी) को कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक में बजट सत्र बुलाने को लेकर फैसला किया है. बजट की तारीख का भी एलान कर दिया गया.

Punjab News: पंजाब का बजट 2024-25 मार्च में पेश किया जाएगा. कैबिनेट की बैठक में बाद सीएम मान ने बताया कि 5 मार्च को बजट पेश होगा. बजट सत्र 1 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा. पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से 15 मार्च तक बुलाने के लिए बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंत्रिमंडल की बैठक का विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र एक से 15 मार्च तक बुलाया जाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पांच मार्च को पेश किया जाएगा.  

मंत्री ने बताया कि बजट सत्र एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चार मार्च को और बजट पर चर्चा छह मार्च को होगी. एक और फैसले में, कैबिनेट ने पिछले साल सुल्तानपुर लोधी में ड्यूटी के दौरान मारे गए होम गार्ड जसपाल सिंह के परिवार को विशेष मामले के रूप में अनुग्रह अनुदान को मंजूरी दे दी. जसपाल सिंह की मौत तब हुई जब पिछले साल नवंबर में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में 'निहंगों' के एक समूह ने कथित तौर पर  गोलीबारी की थी. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मियों ने सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब को 'निहंगों' के एक गुट से खाली कराने की कोशिश की.

हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, नतीजा क्या निकला?

भगवंत मान की कैबिनेट के लिए शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2019 में संशोधन करने की मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने पुनर्गठन के बाद रक्षा सेवा कल्याण विभाग में समूह बी और सी कर्मचारियों के सेवा नियमों को अंतिम रूप देने की मंजूरी दे दी. बयान में कहा गया है कि सैन्य सेवा के बाद, समूह बी और सी के कर्मचारियों को विभाग में नियुक्त किया जाता है और अब उनके सेवा नियमों को अंतिम रूप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget