एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: शायराना अंदाज में मनप्रीत बादल पर चोट कर गए वित्त मंत्री, बजट पढ़ते वक्त दिया था ये बयान

Punjab Budget: राहत इंदौरी का शेर 'हमसे पहले भी मुसाफिर गुजरे होंगे, कम से कम राह के पत्थर तो हटा देते' पढ़ते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा.

Punjab News: पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार का दूसरा बजट पेश किया. बजट भाषण सत्र के दौरान वित्त मंत्री चीमा ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की याद दिलाई. जिस तरह मनप्रीत बादल अक्सर अपने बजट स्पीच की शुरुआत शेरो शायरी से करते थे. ठीक उसी तरह चीमा ने राहत इंदौरी का शेर 'हमसे पहले भी मुसाफिर गुजरे होंगे, कम से कम राह के पत्थर तो हटा देते' पढ़ते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को हजारों करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है. चीमा का विधानसभा में पढ़ा यह शेर 7 बार से ज्यादा बजट पेश करने वाले मनप्रीत बादल पर भी चोट कर गया. चीमा ने कहा कि बढ़ता सब्सिडियों का बोझ और कर्ज क्या पंजाब के विकास की राह में आने वाले पत्थर नहीं है जिसे वो हटाते. वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब पर कर्ज को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
बजट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा में आने पर बजट सत्र का बहिष्कार करने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक भी बजट सत्र के दौरान वहीं मौजूद रहे. कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह ना देने को लेकर सवाल उठाया गया. वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा अब तो भगत सिंह वाली पगड़ियां भी गायब हो गई है. लगता है भगत सिंह की खुमारी उतर गई है. वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मजेंटा रंग की पगड़ी की तारिफ करते हुए कहा कि आज बहुत सुंदर लग रहे हो. 
 
बजट में हुई कई बड़ी घोषणाएं 
पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिह चीमा ने इस बार के बजट में कई बड़ी घोषणाएं की है. जिसमें पुलिस और कानून व्यवस्था के लिए 10,523 करोड़ रुपए, सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र के लिए 567 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 4,781 करोड़ रुपए, स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपए, रोजगार पैदा करने और कौशल विकास के लिए 231 करोड़ रुपए की बजट की घोषणा की है. इसके साथ ही पंजाब में मिल्क फेड को बढ़ावा देने कि लिए 100 करोड़ रुपए के बजट, घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली सब्सिडी जारी रखने संबंधी कई बड़ी घोषणाएं की गई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Sarpanch Protest: सरपंचों और सरकार के बीच नहीं निकला समाधान, अब 17 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget